ग्रीनवुड पब्लिक स्कूल में लगे वार्षिक मेले में बच्चों ने खूब मस्ती की। इस दौरान लगी विज्ञान प्रदर्शनी की अभिभावकों ने जमकर सराहना की।
शहर स्थित विद्यालय में रविवार को लगे मेले का शुभारंभ पर्यावरणविद् टीएच खान ने किया। मेले में क्रॉफ्ट आइटम और खान-पान के करीब 25 सटॉल लगाए गए। विज्ञान प्रदर्शनी का भी आयोजन किया गया। इसमें विद्यार्थियों ने अलग-अलग विषयों पर मॉडल प्रस्तुत किए। इसमें फर्टिलाइजेशन इनप्लांट, स्लाइड प्रोजेक्टर, वॉटर साइकिल और सोलर सिस्टम मॉडल आकर्षण का केंद्र रहे। छात्रा सनाज बी ने पवन चक्की, ज्योति ने सेंस आर्गेंस मॉडल पेश किया। मेले में शिक्षा सक्सेना की पेंटिंग, फरनाज ने माचिस के कप प्लेट और हिमांशी रस्तोगी ने कैटर पिलर क्राफ्ट मॉडल पेश किया। इस मौके पर संरक्षक सखावत उल्ला खां, प्रबंधक कलीमउल्ला खां, प्रधानाचार्य राबिया खान, फौजिया मानवी, डा. तसलीम हसन खां, वसीम, तयब्बा आरिफ, फायजा शम्सी, हुमैरा, राहिला, काशिफा, फरहत, फरहा, आशकारा, शोएबा, समरीन, शीतल, जोया, शरमीन आदि मौजूद रहे।