बीसलपुर में डीएम और पूरनपुर में एडीएम ने सुनीं शिकायतें
जिले की तीनों तहसीलों में तहसील दिवस का आयोजन कर जनशिकायतें सुनीं गई। डीएम ने बीसलपुर और एडीएम ने पूरनपुर में समस्याएं सुनीं। तीनों तहसीलों में कुल 165 शिकायतें प्राप्त हुई। इनमें से मात्र पांच का ही मौके पर निस्तारण हो सका।
सदर तहसील में एसडीएम जेपी चौहान की अध्यक्षता में तहसील दिवस में कुल 22 शिकायतें प्राप्त हुईं। सुनवाई के बाद तीन शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। यहां सीओ सिटी निर्मल बिष्ट, सीओ जहानाबाद जगतराम जोशी, तहसीलदार उमेश शुक्ला सहित कई अधिकारी, कर्मचारी मौजूद रहे।
बीसलपुर। डीएम मासूम अली सरवर की अध्यक्षता में हुए तहसील दिवस में 102 शिकायतें आईं। इनमें से केवल दो शिकायतों का मौके पर निस्तारण हो पाया। संचालन एसडीएम बीपी सिंह ने किया। तहसील दिवस में एसपी मुनिराज जी, सीडीओ इंद्रकांत द्विवेदी, डीसीओ राजेश्वर सिंह, डायट प्राचार्य गजेंद्र कुमार, सीवीओ डॉ. ज्ञान प्रकाश, सीएमओ डॉ. ओपी सिंह, डीएसओ रमन मिश्र सहित कई अधिकारी, कर्मचारी मौजूद थे।
पूरनपुर। एडीएम अजयकांत सैनी की अध्यक्षता में ब्लाक सभागार में हुए तहसील दिवस में 41 फरियादियों ने अपनी समस्याएं रखीं। मौके पर एक भी समस्या का निस्तारण नहीं हो सका। तहसील दिवस में एडीएम के अलावा एएसपी विकास वैद्य, एसडीएम श्रद्धा शाण्डिल्यायन, सीओ राजेश्वर सिंह, तहसीलदार दिग्विजय सिंह, बीडीओ सतीश पांडेय, प्रभारी कोतवाल मनोज त्यागी मौजूद रहे।