फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूएमवी में इंप्रूवमेंट परीक्षा पर संकट के बादल

Mon, 22 Aug 2016 11:39 PM IST
पीलीभीत, ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
उपाधि महाविद्यालय में मंगलवार से शुरू होने वाली इंप्रूवमेंट परीक्षा से एक दिन पहले ही संकट खड़ा हो गया है। लखनऊ में हुए लाठीचार्ज और महाविद्यालय के एक प्रवक्ता की गिरफ्तारी के विरोध में शिक्षकों ने तालाबंदी कर कार्य बहिष्कार शुरू कर दिया है। इधर, पारिश्रमिक न मिलने से गुस्साए चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भी हड़ताल पर रहे। हालांकि बाद में प्राचार्य के समझाने पर कर्मचारी इंप्रूवमेंट परीक्षा में सहयोग के लिए तैयार हो गए।
विज्ञापन


शिक्षकों ने तालाबंदी कर किया कार्य बहिष्कार
महाविद्यालय/विश्वविद्यालय स्ववित्त पोषित अनुमोदित शिक्षक संघ के आह्वान पर विनियमितीकरण की मांग को लेकर रविवार को लखनऊ में एकत्र हुए शिक्षकों पर लाठीचार्ज और उपाधि महाविद्यालय के डॉ. गोपाल दीक्षित की गिरफ्तारी के विरोध में शिक्षकों ने मंगलवार को बैठक कर कार्य बष्हिकार का एलान कर दिया। बैठक में कहा गया कि शांतिपूर्ण वार्ता को एकत्र हुए शिक्षकों पर लाठीचार्ज करना अलोकतांत्रिक है। बैठक के बाद शिक्षकों ने सभी विद्यार्थियों को महाविद्यालय से बाहर कर गेट पर ताला लगा दिया। शिक्षकों ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन प्राचार्य डॉ. विनय गुप्ता को सौंपा। ज्ञापन में शिक्षकों की बिना शर्त रिहाई न होने और विनियमितीकरण की मांग पूरी न होने तक शिक्षण कार्य न करने और इंप्रूवमेंट परीक्षा का बहिष्कार करने की चेतावनी दी गई है। कार्य बहिष्कार में डॉ. आरएस मिश्र, डॉ. प्रणव शास्त्री, डॉ. मनोज गुप्ता, डॉ. विनय गर्ग, डॉ. केपी सिंह, डॉ. विशाल सक्सेना, डॉ. विपिन नीरज, डॉ. अमित सक्सेना, डॉ. सत्येंद्र नारायण आदि शामिल रहे।
चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भी हड़ताल पर रहे
उपाधि महाविद्यालय में पूर्व में हुई चकबंदी और लेखपाल परीक्षा का पारिश्रमिक न मिलने से गुस्साए चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों ने मंगलवार को हड़ताल शुरू कर दी। कर्मचारियों ने पारिश्रमिक न मिलने पर मंगलवार से शुरू होने वाली इंप्रूवमेंट परीक्षा का बहिष्कार करने की चेतावनी दी। उनका कहना था कि पारिश्रमिक की मांग को लेकर पहले भी कई बार ज्ञापन सौंपा गया, लेकिन अभी तक भुगतान नहीं किया गया। हालांकि दोपहर बाद प्राचार्य के समझाने पर कर्मचारी परीक्षा में सहयोग के  लिएराजी हो गए। इस दौरान जगदीश दीक्षित, मोहम्मद कमर, महेश चंद्र, आरती देवी, बालमुकुंद, जितेंद्र, कुंदनलाल, जय सिंह, वीरेंद्र आदि शामिल रहे।
विज्ञापन


निष्कासित छात्र, कर्मचारियों में विवाद
उपाधि महाविद्यालय में मंगलवार को कर्मचारियों और एक निष्कासित छात्र के बीच विवाद हो गया। बताते हैं कि हड़ताल के चलते सभी विद्यार्थियों को महाविद्यालय से बाहर कर दिया गया, लेकिन निष्कासित छात्र शशांक गंगवार ने विद्यार्थियों को अंदर भेजना शुरू कर दिया। कुछ कर्मचारियों ने इस पर आपत्ति की विवाद हो गया। बाद में मामला शांत करा दिया गया।

महाविद्यालय के कर्मचारियों के कुछ पारिश्रमिक का भुगतान नहीं हुआ है। अधिकांश को पारिश्रमिक दे दिया गया है। कर्मचारियों से वार्ता की गई है। उन्होंने इंप्रूवमेंट परीक्षा में सहयोग का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

- डॉ. विनय गुप्ता, प्राचार्य उपाधि महाविद्यालय
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें