फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाढ़-कटान के संवेदनशील क्षेत्रों में तत्काल कराएं नियंत्रण कार्य : औलख

विज्ञापन
अ​धिकारियों से बातचीत करते प्रभारी मंत्री बलदेवसिंह औलख।
विज्ञापन
पीलीभीत। जिले में बाढ़ व नदी कटान की स्थिति को लेकर रविवार को पीलीभीत पहुंचे जिले के प्रभारी व कृषि शिक्षा एवं अनुसंधान राज्यमंत्री बलदेव सिंह औलख की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक हुई। बैठक में शारदा और देवहा नदी के कटान प्रभावित क्षेत्रों के साथ ही बाढ़ नियंत्रण के लिए स्वीकृत, संचालित और प्रस्तावित परियोजनाओं की समीक्षा की गई। प्रभारी मंत्री ने डीएम ज्ञानेंद्र सिंह को जहां कटान की स्थिति गंभीर या संवेदनशील है। वहां तत्काल कटान नियंत्रण कार्य कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


प्रभारी मंत्री बलदेव औलख को डीएम ने अवगत कराया कि जिले में 11 परियोजनाएं स्वीकृत हुई थीं, जिन्हें गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध तरीके से पूरा कराया जा चुका है। वहीं, नहरोसा, नौजल्हा नकटाह, खिरकिया, बरगदिया और नावकुण्ड समेत अन्य क्षेत्रों में अनुरक्षण मद से सुरक्षात्मक कार्य कराए गए हैं। भाजपा पदाधिकारियों ने नौजल्हा नकटहा और चंदिया हजारा में कटान का मुद्दा उठाया। प्रभारी मंत्री ने सभी संवेदनशील स्थलों की परियोजनाएं प्राथमिकता के आधार पर तैयार कर शासन को समय से भेजने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

बैठक में जिलाध्यक्ष गोकुूल प्रसाद मौर्य, एडीएम प्रशून द्विवेदी, एसडीएम श्रद्धा सिंह सहित बाढ़ खंड के अधिकारी गण मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें