फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आम के हरे पेड़ से लदी ट्रैक्टर ट्रॉली वन विभाग ने पकड़ी, ठेकेदार भागा

विज्ञापन
विज्ञापन
माधोटांडा। आम के हरे पेड़ काटकर ट्रैक्टर ट्राली से ले जाने की सूचना पर वन विभाग ने रात को ही छापा मारा। छापे के दौरान ठेकेदार तो भाग निकला, मगर वनकर्मियों ने ट्रैक्टर ट्रॉली को पकड़ लिया। अवैध कटान के मामले में वन विभाग ने ठेकेदार समेत दो लकड़कट्टों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के अंतर्गत जरा बुजुर्ग गांव में स्थित मंदिर के समीप बुधवार रात आम के पेड़ों का अवैध कटान कर लिया गया। तीन बड़े हरे पेड़ों को काटने के बाद उनके बोटे बनाकर ट्राली में लाद लिया गया। जबकि तीन अन्य पेड़ों को आधा काटकर छोड़ दिया गया। इसकी सूचना किसी ने दूरभाष पर एसडीएम रामदास को दी। एसडीएम ने मामले को संज्ञान में लेकर वन विभाग को कार्रवाई के निर्देश दिए। इसके बाद क्षेत्रीय वन दरोगा अजमेर सिंह टीम के साथ मौके पर पहुंचे। वन विभाग की टीम देख ठेकेदार भाग निकला। मौके पर ट्रैक्टर ट्रॉली में लदे आम के 14 बोटे बरामद किए गए। ट्राली को कब्जे में लेकर थाने लाया गया। वन दरोगा अजमेर सिंह ने बताया कि अवैध कटान के मामले में शेरपुर निवासी मोहम्मद यार खां के खिलाफ नामजद और दो अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें