फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: इल्हाम ने परिचितों के नाम खरीदी जमीन, कुर्की की तैयारी

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय (डीआईओएस) से जुड़े करोड़ों रुपये के घोटाले मामले में पुलिस अब मुख्य आरोपी इल्हाम उर रहमान शम्सी की बेनामी संपत्तियों तक पहुंचने में जुट गई है।
विज्ञापन

जांच में सामने आया है कि आरोपी ने गबन की रकम से पीलीभीत टाइगर रिजर्व (पीटीआर) से सटे इलाके में करीब ढाई एकड़ जमीन और दो बड़े प्लॉट अपने परिचितों के नाम पर खरीद रखे थे। पुलिस ने इन संपत्तियों की निगरानी शुरू कर दी है और कुर्की की कार्रवाई की तैयारी शुरू कर दी है। डीआईओएस कार्यालय में चपरासी से बाबू बनकर खेल करने वाले आरोपी इल्हाम शम्सी ने सरकारी धन का बड़ा हिस्सा जमीन खरीदने और अन्य निवेशों में लगाया था। पीटीआर से सटे इलाके में खरीदी गई जमीन की मौजूदा बाजार कीमत काफी अधिक बताई जा रही है।
स्थानीय स्तर पर एक बीघा जमीन की कीमत 15 लाख रुपये से अधिक आंकी जा रही है। मामले के खुलासे के बाद जमीन की खरीद-फरोख्त से जुड़े लोगों को शहर कोतवाली बुलाकर पूछताछ भी की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाल सत्येंद्र कुमार ने बताया कि आरोपी की जमीनों को लेकर सख्ती बरती जा रही है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें