फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनप्रतिनिधियों की उपेक्षा से पिछड़ा जिला

Sun, 23 Aug 2015 10:53 PM IST
Pilibhit
विज्ञापन
विज्ञापन
नेशनल हाइवे के निर्माण को लेकर राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन का धरना चौथे दिन भी जारी रहा। जिला प्रभारी यूसुफ मलिक ने कहा कि जनप्रतिनिधियों की उपेक्षा के कारण ही जिले का विकास नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन

बरेली हरिद्वार नेशनल हाइवे का निर्माण न होने के विरोध में राकिमसं ने बृहस्पतिवार से फरदिया चौराहे पर धरना शुरू किया था। रविवार को कार्यकर्ता धरने पर बैठे। धरना स्थल पर हुई सभा को संबोधित करते हुए जिला प्रभारी ने कहा कि सांसद और शहर विधायक सीट पर लंबे समय से दो जनप्रतिनिधि काबिज हैं लेकिन विकास के नाम पर दोनों केवल खोखले दावे ही कर रहे हैं। जिले में न सड़कें हैं, न किसानों को खाद न मिल रही है और बिजली। पूर्व ब्लाक प्रमुख एवं संगठन के जिलाध्यक्ष श्रवणदत्त सिंह ने कहा जनप्रतिनिधि केवल वोट के सीजन में ही दिखाई पड़ते हैं इसके बाद बीच बीच में पिकनिक बनाने दो चार दिनों के लिए पीलीभीत आते हैं और बड़े बड़े दावे कर लौट जाते हैं। 20 साल में जिला की स्थिति नहीं बदली है।
धरने में मस्सा सिंह, हरीसिंह, तुलाराम, सुलक्खन सिंह, इकबाल सिंह, भजनलाल, नत्थूलाल, सरफराज अहमद, सुरदीप, जगदीश, हरविंदर सिंह, आकिल, रघुवीर सिंह, शकुंतला सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें