फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: विधान परिषद की टीम थी तो निर्बाध रही बिजली

विज्ञापन
विज्ञापन
महज डालचंद मोहल्ले में जंफर में खराबी आने पर दो घंटे प्रभावित रही आपूर्ति
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पीलीभीत। शहर में बिजली कटौती का कोई रोस्टर नहीं है लेकिन बुधवार को विधान परिषद की जांच समिति के आने के कारण दिन में बिजली की आपूर्ति ठीक रही, बस शाम को थोड़ी देर के लिए बिजली गई।
बुधवार को विधान परिषद की प्रदेशीय विद्युत व्यवस्था संबंधी जांच समिति पीलीभीत में थी। सुबह विद्युत व्यवस्था को लेकर बैठक भी हुई। विद्युत विभाग के तमाम अधिकारी शहर में थे लिहाजा लोगों को विद्युत आपूर्ति ठीक मिली। दिन में न के बराबर कटौती हुई।
विज्ञापन

शाम को महज 15-20 मिनट के लिए ही बिजली गई। फॉल्ट की बात करें तो बुधवार को महज डालचंद मोहल्ले की बिजली जंफर में खराबी आने से करीब दो घंटे प्रभावित रही।
विज्ञापन




बीसलपुर में ज्यादा वोल्टेज से फुंके बिजली के उपकरण
बीसलपुर। मोहल्ला दुबे निवासी सभासद अमर सिंह राजपूत ने बताया कि ज्यादा वोल्टेज आने से मोहल्ले में रामऔतार राजपूत, उमाशंकर श्रीवास्तव, शारदा प्रसाद श्रीवास्तव, बालकराम राठौर आदि के घरों में बिजली के उपकरण फुंक गए। सभासद ने बताया कि उन्होंने इस मामले की शिकायत विद्युत नियंत्रण कक्ष में कर दी है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें