बिलसंडा में बिजली समस्या को लेकर जेई को ज्ञापन देते राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के कार्यकर्ता ।
बिलसंडा। राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के कार्यकर्ताओं ने बिजली संबंधी समस्याओं को लेकर जेई के माध्यम से अधिशासी अभियंता को ज्ञापन सौंपा। साथ ही चेताया कि समस्याओं का जल्द समाधान न होने की स्थिति में चक्का जाम किया जाएगा।
शुक्रवार को राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के ब्लॉक अध्यक्ष अंग्रेज सिंह के नेतृत्व में सभी कार्यकर्ता विद्युत उपकेंद्र बिलसंडा में एकत्र हुए। इसके बाद नारेबाजी करते हुए बिजली समस्याओं संबंधी ज्ञापन जेई को सौंपा। ज्ञापन में कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में ट्यूबवेल लाइनों पर बिजली कटौती की जा रही है। जिससे किसानों की कई फसलें सूख रही हैं। इस कारण किसानों को नुकसान पहुंच रहा है।
चेतावनी दी गई कि अगर जल्द ही समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो संगठन के कार्यकर्ता उपकेंद्र पर धरना प्रदर्शन और चक्का जाम करने के लिए बाध्य होंगे। इस मौके पर जसवंत सिंह, गुरजंट सिंह, अवतार सिंह, प्रगट सिंह, गुरपाल सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद