फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वरुण गांधी ने सिस्टम पर किया सवाल- अग्निवीर पेंशन के हकदार नहीं तो जन प्रतिनिधियों को सहूलियत क्यों

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। सांसद वरुण गांधी ने अग्निपथ योजना पर सिस्टम के सामने एक बार फिर सवाल खड़ा किया। अबकी बार सांसद और विधायक सवाल के घेरे में आए हैं। सांसद ने ट्वीट में कहा- अल्पावधि की सेवा करने वाले अग्निवीर पेंशन के हकदार नहीं हैं तो जनप्रतिनिधियों को यह सहूलियत क्यों मिल रही है? राष्ट्र रक्षकों को पेंशन का अधिकार नहीं है तो मैं भी खुद की पेंशन छोड़ने को तैयार हूं।
विज्ञापन

सांसद ने लिखा है कि क्या हम विधायक और सांसद अपनी पेंशन छोड़कर यह सुनिश्चित नहीं कर सकते कि अग्निवीरों को पेंशन मिले। अग्निपथ योजना को लेकर सांसद लगातार ट्वीट कर रहे हैं। अबकी बार उन्होंने अग्निवीरों के समर्थन में अपनी पेंशन छोड़ने की बात कही है।
इससे पहले उन्होंने एक ट्वीट में लिखा था कि सैन्य अभ्यर्थियों के संघर्ष में वह उनके साथ हैं लेकिन धैर्य से काम लें और ‘लोकतांत्रिक मर्यादा’ बनाए रखते हुए ज्ञापन देकर सरकार तक अपनी आवाज पहुंचाएं। उन्होंने कहा ‘सुरक्षित भविष्य’ हर युवा का अधिकार है। वह युवा वर्ग के साथ हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें