आईसीएसई रिजल्ट के खुशी का इजहार करते विद्यार्थी व स्कूल के शिक्षक
- फोटो : संवाद
काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशंस (सीआईसीएसई) बोर्ड की 10वीं व 12वीं कक्षा की परीक्षा के परिणाम बृहस्पतिवार को घोषित कर दिए गए। पीलीभीत जिले में एकमात्र आईसीएसई स्कूल गोस्वामीज मॉम्स प्राइड स्कूल में इस वर्ष कक्षा 10 का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा। परीक्षा के लिए पंजीकृत सभी 66 छात्र-छात्राएं उत्तीर्ण हुए हैं।
कक्षा 10 में छात्रा रिद्धिमा अग्रवाल ने 95.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिले में प्रथम स्थान हासिल किया। निर्भया ने 93.2 प्रतिशत के साथ दूसरा, खुशी चौधरी ने 91.2 प्रतिशत के साथ तीसरा स्थान प्राप्त किया। अनुष्का ने 91 प्रतिशत के साथ चौथा और आरुष भट्ट ने 90 प्रतिशत अंकों के साथ पांचवां स्थान प्राप्त किया।
परीक्षा परिणाम घोषित होते ही छात्र-छात्राएं खुशी से झूम उठे। सभी ने एक-दूसरे को बधाई दी और कई विद्यार्थी भावुक भी हो गए। विद्यालय की संरक्षिका डॉ. सोनिया गोस्वामी, प्रबंधक निशांत गोस्वामी ने सभी छात्रों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।