फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: सातों ब्लॉकों में गठित होंगी आईसीआरपी टीमें, गांव-गांव जाकर महिलाओं को समूहों से जोड़ेंगी

Sun, 08 Nov 2026 12:36 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और उन्हें रोजगार से जोड़ने के लिए राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) के तहत नई पहल की जा रही है। जिले के सातों विकासखंडों में इंटरनल कम्युनिटी रिसोर्स पर्सन (आईसीआरपी) का गठन किया जाएगा। इसके लिए विभागीय स्तर पर कवायद शुरू हो गई है। आईसीआरपी के माध्यम से गांव-गांव तक स्वयं सहायता समूहों का विस्तार किया जाएगा।
विज्ञापन

योजना के तहत ब्लॉक स्तर पर आईसीआरपी का गठन होने के बाद चयनित महिलाएं गांवों में पहुंचकर ग्रामीण महिलाओं को स्वयं सहायता समूहों से जुड़ने के लिए प्रेरित करेंगी। उन्हें समूह के गठन, संचालन और उससे मिलने वाले लाभों की जानकारी दी जाएगी। खासकर ऐसी महिलाओं को प्राथमिकता के आधार पर समूहों से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा, जो अभी तक किसी स्वयं सहायता समूह से नहीं जुड़ी हैं। समूह से जुड़ने के बाद महिलाओं को उनकी रुचि और क्षमता के अनुसार रोजगार व स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में काम होगा। इसके लिए उन्हें विभिन्न आजीविका गतिविधियों से जोड़ने के साथ ही आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा।
आईसीआरपी के गठन से गांवों में समूहों की पहुंच बढ़ने और अधिक से अधिक महिलाओं को मिशन से जोड़ने में मदद मिलेगी। राष्ट्रीय आजीविका मिशन की उपायुक्त वंदना ने बताया कि टीमों का गठन शुरू कर दिया गया है। इसके बाद उन्हें प्रशिक्षण दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें