फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इकरा पब्लिक गर्ल्स इंटर  कॉलेज में हुआ सेमीनार

Sun, 27 Mar 2016 11:27 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत
विज्ञापन
होली - फोटो : pilibhit, beureu
विज्ञापन
इकरा पब्लिक गर्ल्स इंटर कालेज में उत्तर प्रदेश उर्दू एकेडमी की ओर से इकबाल का फलसफा-ए-खुदी विषय पर सेमीनार हुआ, जिसमें कई वक्ताओं ने इकबाल के जीवन चरित्र पर विस्तार से रोशनी डाली।
विज्ञापन

बतौर मुख्य वक्ता और डीएम मासूम अली सरवर ने अल्लामा इकबाल इल्म-ओ-अदब का मुहावरा बताया। उन्होंने कहा कि उनके बारे में कुछ भी कहना सूरज को चिराग दिखाने जैसा है। उनकी अदबी खिदमत की सारी दुनिया कायल है। उन्होंने जिंदगी को खूबसूरत अंदाज में जीने के लिए खुदी का फलसफा पेश किया। डीएम ने कहा कि जिसने खुदी को पहचान लिया वह जिंदगी की तमाम मंजिलों पर कामयाबी के निशान छोड़ता चला जाता है। डीएम ने कहा कि इकबाल को समझने के लिए गहन अध्यन की जरूरत है। नई नस्लों को उनका अध्यन करना चाहिए। 
इससे पहले हाफिज खतीब अहमद ने तिलावते कलाम पाक और डीएम ने शमा रोशन कर सेमीनार का आगाज किया। सदारत कर रहे बरेली के हसन मीर खां तारिक ने कलाम पेश किए। सेमीनार में मकबूल हुसैन फैज, डा. मसूद अली कादरी, नवाबउद्दीन खां, फुरकान हाशमी, मुजीब साहिल, शकील पैगवी, अनवर जहां, डा. शराफत उल्ला शिफा,  कालेज के मैनेजर इकबाल हसन खां ने भी विचार व्यक्त किए। कमरुज्जमा खां कमर ने गजल पेश की। सेमीनार के आयोजक/कालेज के प्रधानाचार्य अखलाक हसन खां ने कालेज की ओर से अदबी खिदमत पर रोशनी डालते हुए सभी का आभार जताया। आयोजन समिति की ओर से मेहमानों और वक्ताओं को प्रमाण पत्र व स्मृति चिन्ह भेंट किए। इस मौके पर तमाम लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें