फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: कई चक्कर लगाए, समस्या का समाधान अब तक नहीं हुआ

विज्ञापन
कलीनगर तहसील में समस्यायें सुनते डीएम संजय कुमार सिंह और एसपी अविनाश पांडेय।संवाद
विज्ञापन
पीलीभीत। संपूर्ण समाधान दिवस में आने वाली शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण का दावा कागजी होता जा रहा है। फरियादी शिकायत लेकर भटकने के लिए मजबूर हैं। तमाम चक्कर लगाने के बाद भी शिकायतों का निस्तारण नहीं हो पा रहा है। शनिवार को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में कई ऐसे फरियादी पहुंचे जो निस्तारण की आस में कई बार तहसीलों के चक्कर काट चुके थे लेकिन इस बार भी उन्हें निराश होकर लौटना पड़ा।
विज्ञापन

कलीनगर तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में डीएम संजय कुमार सिंह और एसपी अविनाश पांडेय ने फरियादियों की समस्याओं को सुना। यहां 32 शिकायतें प्राप्त हुईं। इसमें चार का ही मौके पर निस्तारण हो सका।
समस्याओं के निस्तारण की गति धीमी होने से अधिकांश फरियादियों को मायूस होकर लौटना पड़ा। हालांकि अन्य शिकायतों के निस्तारण के लिए डीएम ने संबंधित विभागों के अफसरों को निर्देश दिए। इस दौरान एसडीएम देवेंद्र सिंह भी मौजूद रहे। वहीं सदर तहसील में एडीएम वित्त एवं राजस्व ऋतु पूनिया ने शिकायतें सुनीं। यहां कई फरियादी ऐसे पहुंचे जो अपनी शिकायत लेकर बार चक्कर लगा चुके थे। बताया कि हर बार आश्वासन ही मिलता है।
विज्ञापन


बीसलपुर में हुआ तीन शिकायतों का निस्तारण
बीसलपुर। अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) अजीत परेश की अध्यक्षता में आयोजित हुए संपूर्ण समाधान दिवस में 38 शिकायतें प्राप्त हुईं। जिसमें सिर्फ तीन शिकायतों का ही निस्तारण हो सका। अपर जिलाधिकारी ने शेष शिकायतें गुणवत्तापूर्ण निस्तारण का निर्देश देते हुए संबंधित अधिकारियों को सौंप दी। संचालन एसडीएम नागेंद्र पांडेय ने किया। संवाद

शिकायतकर्ताओं का दर्द
कब्रिस्तान की जमीन पर दंबगों की ओर से कब्जा किया जा रहा है। इसको लेकर कई बार शिकायत की गई। आदेश के बाद भी समस्या का निस्तारण नहीं हो सका। शनिवार को सदर तहसील में हुए संपूर्ण समाधान में अफसरों के समक्ष समस्या को रखा है। देखे क्या होता है।
- शारिक, मोहल्ला डालचंद पीलीभीत



दाखिल खारिज होने के बाद भी जमीन पर कब्जा नहीं दिया जा रहा है। इसको लेकर पूर्व में भी कई बार तहसील और थानों के चक्कर काटे, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो सका है। शनिवार को फिर शिकायत की है।
- प्रेम शंकर, नाद पसियापुर सदर तहसील

चारागाह पर गांव के कुछ लोगों ने कब्जा कर रखा है। पक्का निर्माण भी कराया जा रहा है। इसको लेकर कई बार शिकायत की गई, लेकिन समाधान नहीं हो सका। अब फिर शिकायत दर्ज कराई गई है।
- चेतराम, गुलड़िया जाफरपुर सदर तहसील

गांव में स्थित जमीन पर 40 वर्षों से काबिज हूं और घर बनाकर रह रही हूं। ग्राम पंचायत की ओर से उक्त भूमि से बेदखल करने के प्रयास किए जा रहे हैं। जिससे परेशान हूं। अफसरों से कई बार मांग की पर समस्या का समाधान नहीं हो सका।
- प्रेमादेवी, कटकवारा तहसील कलीनगर

कलीनगर तहसील में समस्यायें सुनते डीएम संजय कुमार सिंह और एसपी अविनाश पांडेय।संवाद

कलीनगर तहसील में समस्यायें सुनते डीएम संजय कुमार सिंह और एसपी अविनाश पांडेय।संवाद

कलीनगर तहसील में समस्यायें सुनते डीएम संजय कुमार सिंह और एसपी अविनाश पांडेय।संवाद

कलीनगर तहसील में समस्यायें सुनते डीएम संजय कुमार सिंह और एसपी अविनाश पांडेय।संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें