फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शर्मनाक: दहेज न मिलने पर पति ने बूढ़े व्यक्ति को बेच दी पत्नी, भागकर घर आई तो ससुर ने की ज्यादती

Sat, 20 May 2023 04:14 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत

सार

विवाहिता के पिता ने बताया कि पांच वर्ष पहले बेटी की शादी की थी। शादी के बाद से ही पति उसे प्रताड़ित करने लगा। आरोपी दिल्ली में काम करता था। जब विवाहिता वहां गई तो उसे बेच दिया गया। 
 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले में एक शर्मनाक मामला सामने आया है। एक युवक ने दहेज के लिए पत्नी को प्रताड़ित किया। मांग पूरी न होने पर दिल्ली में पत्नी को एक बूढ़ व्यक्ति के हाथ बेच दिया। किसी तरह विवाहिता वहां से अपनी ससुराल पहुंची। यहां उसके साथ ससुर ने ज्यादती की।  

विज्ञापन


थाना अमरिया क्षेत्र के व्यक्ति ने थाने में तहरीर देकर बताया कि उसकी पुत्री का पांच वर्ष पूर्व थाना जहानाबाद क्षेत्र के युवक से विवाह हुआ था। पति दिल्ली में काम करता था। वहां जाकर उसकी पुत्री भी पति के साथ रहने लगी। आरोप है कि दहेज की मांग पूरी न होने पर उसकी पुत्री को पति ने एक बूढ़े व्यक्ति को बेच दिया।

विज्ञापन

दहेज के लिए करता था मारपीट 

विवाहिता के पिता ने बताया कि उसने पुत्री की शादी में हैसियत के हिसाब से खर्चा भी किया। बावजूद उसका पति दहेज को लेकर उसके साथ मारपीट करता था। इस बीच उसके एक पुत्र भी हुआ। सोचा कि सब ठीक हो जाएगा, मगर ऐसा नहीं हुआ और आरोपियों ने पुत्री को मारपीट कर घर से निकाल दिया। पुलिस परामर्श केंद्र पर प्रार्थना पत्र दिया गया। जहां से उसे ससुराल वाले घर वापस ले आए और पति के साथ दिल्ली भेज दिया।

सुहागरात पर अनोखी शर्त: दूल्हे ने होटल में किया ऐसा काम, थाने पहुंच गई दुल्हन, सुनकर परिवार वाले भी हुए दंग

आरोप है कि पति ने उसे एक बूढ़े आदमी के हाथ बेच दिया। जैसे-तैसे पीड़िता वहां से भाग कर अपनी ससुराल पहुंची, जहां उसके ससुर ने भी उससे जबरदस्ती की कोशिश की। इसके बाद पीड़िता थाने गई, जहां रिपोर्ट दर्ज न होने पर उसने कोर्ट की शरण ली। पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर पति समेत आठ लोगों पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें