फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: रक्षाबंधन पर पत्नी संग जा रहे पति की हादसे में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
दो बाइकों की आमने-सामने से हुई टक्कर में पत्नी व दस वर्षीय बेटा घायल, दूसरे बाइक पर सवार लोग युवक भी घायल
विज्ञापन


बिलसंडा। रक्षाबंधन पर पत्नी संग ससुराल जा रहे पति की बमरौली-ईंटगांव मार्ग पर श्मशान घाट के पास दूसरी बाइक की टक्कर से मौत हो गई, जबकि उसकी पत्नी और दस वर्षीय बेटा घायल हो गए। दूसरी बाइक पर सवार दो अन्य युवक भी घायल हुए हैं। पुलिस ने मृतक का शव पोस्टमाॅर्टम के लिए भेज दिया है।

जिला शाहजहांपुर के थाना पुवायां क्षेत्र के गांव लखनापुर निवासी राम सिंह (40) बृहस्पतिवार सुबह अपनी पत्नी ममता और दस वर्षीय बेटे नागेश के साथ बाइक से थाना करेली क्षेत्र के गांव लिलहर स्थित ससुराल जा रहे थे। उन्हें रक्षाबंधन का त्योहार साले अजयपाल के घर मनाना था। बताया गया कि बमरौली-ईंटगांव मार्ग पर श्मशान घाट के निकट पहुंचने पर सामने से आ रही दूसरी बाइक से उनकी बाइक की टक्कर हो गई। आमने-सामने हुई भिड़ंत में दोनों बाइकों पर सवार सभी लोग घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। सूचना पर एंबुलेंस से सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। चिकित्सकों ने राम सिंह को जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। हादसे में घायल उनकी पत्नी ममता और बेटे नागेश का सीएचसी में उपचार चल रहा है। वहीं, दूसरी बाइक पर सवार संतराम और विजयपाल को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीओ राहुल पांडेय ने बताया कि हादसे के बाद पुलिस मौके पर पहुंची थीं। घायलों को उपचार के लिए भिजवाया गया। मामले में तहरीर के आधार पर कार्रवाई कराई जाएगी। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें