पीलीभीत के दियोरिया थाना क्षेत्र में शक और शराब के चलते एक युवक ने धारदार हथियार से अपनी पत्नी की नाक काट दी, जिससे पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे हायर सेंटर रेफर किया गया है।
पीलीभीत के दियोरिया कोतवाली क्षेत्र में शराब पीने से मना करने पर गांव महेशापुर निवासी अमन ने धारदार हथियार से अपनी पत्नी पूजा (30 वर्ष) की नाक काट दी। वारदात को अंजाम देकर आरोपी मौके से भाग गया। वहीं घायल पूजा को जिला अस्पताल से हायर सेंटर रेफर किया गया है। पुलिस ने आरोपी पति की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि गांव महेशापुर निवासी अमन की शराब पीने की आदत से उसकी पत्नी पूजा और अन्य परिजन परेशान रहते हैं। अमन अपनी पत्नी पर शक भी करता रहता है। बुधवार देर शाम शराब पीने को लेकर ही पति पत्नी में विवाद हुआ। पत्नी पूजा ने शराब पीने से मना किया तो पति अमन इतना भड़क गया कि धारदार हथियार से पत्नी की नाक ही काट ली और मौके से भाग गया।
परिजन घायल पूजा को लेकर आनन फानन जिला अस्पताल पहुंचे। प्राथमिक उपचार के बाद उसे हायर सेंटर रेफर किया गया है। घायल पूजा ने बताया कि पति शराब पीकर आए दिन उससे मारपीट करता है। बुधवार शाम को उसने हदें पार कर दी और धारदार हथियार से उस पर हमला कर दिया।