पीलीभीत। गजरौला थाना क्षेत्र के गांव उगनपुर में घरेलू विवाद के चलते पति द्वारा पत्नी के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़िता सरोजा देवी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बुधवार को उसका पति अरविंद कुमार घर लौटा और पैर दबाने को कहा। उस समय वह बच्चों को दूध पिला रही थी, जिस पर उसने कुछ देर इंतजार करने को कहा।
आरोप है कि इसी बात पर नाराज होकर पति ने गाली-गलौज शुरू कर दी और लात-घूसों से उसकी पिटाई कर दी। पीड़िता का कहना है कि पति दहेज को लेकर भी उसे प्रताड़ित करता रहता है। घटना की जानकारी जब उसने अपने भाई महेश पाल को दी तो आरोपी ने उसके साथ भी अभद्रता करते हुए मारपीट की। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद