फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सफाई कर्मचारी ने नशे में किया हंगामा, पुलिस ने पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
बरखेड़ा। सफाई कर्मचारी ने शराब के नशे में जमकर गाली गलौज करते हुए ब्लॉक कार्यालय में हंगामा काटा। एडीओ पंचायत के कार्यालय में घुसकर अभिलेख फेंक दिए। साथ ही कंप्यूटर सिस्टम भी जमीन पर गिरा दिया। कार्यालय में कुछ देर के लिए अफरा तफरी मच गई। पुलिस ने सफाई कर्मचारी को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन

कस्बे की कुंदनपुर गौटिया निवासी एक व्यक्ति विकास खंड पूरनपुर क्षेत्र की एक ग्राम पंचायत में सफाई कर्मचारी है। वह शुक्रवार को दोपहर करीब दो बजे ब्लॉक कार्यालय पहुंचा। शराब के नशे में सफाई कर्मी ने बीडीओ सुनील कुमार जायसवाल और प्रभारी एडीओ पंचायत मोहम्मद रिजवान को गालियां देने लगा। दोनों हालांकि उस समय अपने दफ्तर में मौजूद नहीं थे। उसके बाद सफाई कर्मी ने बीडीओ कक्ष में दरवाजे पर कई लातें मारी। फिर सहायक विकास अधिकारी पंचायत के कार्यालय में घुसकर हंगामा काटते हुए कंप्यूटर सिस्टम एवं प्रिंटर मेज से जमीन पर गिरा दिया। एडीओ पंचायत की मेज पर रखे अभिलेख भी फेंक दिए। उस समय ब्लाक में सफाई कर्मचारी राकेश कुमार, प्रेमशंकर व सुरेंद्रकुमार सहायक विकास अधिकारी मौजूद थे। ये तीनों इनके ही कार्यालय में ड्यूटी करते हैं।
नशे में धुत सफाई कर्मचारी द्वारा हंगामा काटने पर तीनों सफाई कर्मचारी कार्यालय से बाहर भाग गए। कर्मचारियों ने मोबाइल से हंगामा काटने की सूचना बीडीओ को दी। बीडीओ ने थाने फोन किया तो तुरंत पुलिस मौके पर आ गई। पुलिस हंगामा काटने वाले सफाई कर्मचारी को पकड़ कर थाने ले गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें