फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: बिलसंडा में बुखार से तप रहे तीन गांवों के सैकड़ों लोग

विज्ञापन
बिलसंडा के बिलहरा गांव में सड़क पर फैंली गंदगी।संवाद
विज्ञापन
बिलसंडा। बीमारियों से बचाव को बरती जा रही सतर्कता के दावों के बीच बिलसंडा के तीन गांवों के 200 से अधिक लोग बुखार से तप रहे हैं। हर तीसरे घर में लोगों को बुखार अपने चपेट में लिए हुए हैं, स्वास्थ्य विभाग के गंभीर नहीं होने से लोग निजी अस्पतालों में जांच और उपचार कराने को मजबूर हैं। लोगों का कहना है कि सफाई व्यवस्था चौपट होने से बीमारियां फैल रही हैं। स्थिति बिगड़ जाने पर स्वास्थ्य विभाग ने अब जाकर शिविर लगाएं हैं।
विज्ञापन

बिलसंडा क्षेत्र के बिलहरा गांव की आबादी करीब 1300 है। बुधवार को गांव की स्थिति का जायजा लिया गया तो कई रास्ते कच्चे होने से वहां कीचड़ फैली थी। गंदगी के ढेर लगे थे तो नालियां भी गंदगी से बजबजा रहीं थी। सुरज, अरुण, मोहन और शोभित ने बताया कि गांवों में गंदगी फैली होने से बीमारियां फैल रही हैं।
हर तीसरे घर में लोग बुखार से पीड़ित हैं। इसमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं। स्वास्थ्य विभाग भी बेपरवाह बना हुआ था। अब जाकर विभाग गंभीर हुआ तो कई लोगों के मलेरिया से पीड़ित होने की जानकारी हुई। वरना तो अधिकतर लोग निजी स्तर पर जांच और उपचार करवा रहे थे।
विज्ञापन

कुछ ऐसी ही स्थिति दियोरिया खुर्द और मुड़िया गांव में भी देखने को मिली। यहां भी बुखार से पीड़ित लोगों की संख्या अधिक मिली। लोगों का कहना है कि 20 दिन पूर्व से बुखार का प्रकोप बढ़ा है।


पिछले साल बुखार से हुई थी कई लोगों की मौत
ग्रामीणों का कहना है कि पिछले साल बुखार की चपेट में आकर कई लोगों की मौत हो गई थी। हालांकि स्वास्थ्य विभाग ने अपने आंकड़ों में मौतों को शामिल नहीं किया। इस बार भी स्थिति बिगड़ने लगी है। निजी और झोलाछाप के क्लीनिकों पर मरीजों की भीड़ उमड़ रही है।
000
पीड़ितों का दर्द
घर के तीन सदस्य बुखार से पीड़ित हैं। सरकारी अस्पताल में दवा लेने से कोई फायदा नहीं हुआ। इसपर निजी अस्पताल में उपचार करा रहे हैं। - हरिशंकर
00
बुखार की चपेट में कई लोग आए हैं। गांव में फाॅगिंग न होने से बीमारियां पनप रही हैं। गंदगी का भी अंबार लगा हुआ है। ऐसे में परेशानी बढ़ रही है।
- हंसराज
000
कई दिनों से पुत्र बुखार की चपेट में है। जांच के बाद उपचार शुरू कराया है। गांव में सफाई व्यवस्था चौपट है। जिसकी वजह से बीमारियां फैल रही हैं।
- जसवंत
000
कई दिन बुखार की चपेट में रहने के बाद आराम हुआ। सरकारी अस्पताल में जांच कराने पर सामान्य बुखार निकला, लेकिन प्राइवेट स्तर पर जांच कराने पर मलेरिया की पुष्टि हुई। - सुरजीत सिंह
000
गांवों में विभाग की ओर से कैंप लगाकर जांच के साथ ही दवा का वितरण कराया जा रहा है। बुखार से पीड़ित लोगों को जरूरी उपचार कराया जा रहा है।
- मनीष राज शर्मा, अधीक्षक, सीएचसी, बिलसंडा

सभी गांवों में नियमित रूप से सफाई कराई जा रही है। साथ ही निरंतर फाॅगिंग हो रही है। अगर कहीं गंदगी है तो अतिरिक्त सफाई कर्मी लगाकर समस्या का समाधान किया जाएगा।



-हरिश्चंद्र भारती, एडीओ, बिलसंडा

बिलसंडा के बिलहरा गांव में सड़क पर फैंली गंदगी।संवाद

बिलसंडा के बिलहरा गांव में सड़क पर फैंली गंदगी।संवाद

बिलसंडा के बिलहरा गांव में सड़क पर फैंली गंदगी।संवाद

बिलसंडा के बिलहरा गांव में सड़क पर फैंली गंदगी।संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें