पटाखे की चिंगारी से रूई की दुकान में लगी आग
बीसलपुर में दीपावली पर रूई की दुकान पर पटाखे की चिंगारी गिरने से आग लग गई। इससे काफी सामान जल गया। बीसलपुर के मोहल्ला दुबे निवासी सीताराम ने बताया कि उनकी स्टेशन रोड पर रूई की दुकान है। दीपावली की शाम करीब आठ बजे वह दुकान पर पूजा करने के बाद अपने घर चले गए। आसपास के लोग वहां पटाखे चला रहे थे।
इसी दौरान किसी तरह से पटाखे की चिंगारी उनकी दुकान में जा गिरी। इससे दुकान में आग लग गई। सूचना मिलते ही वह मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी फायर ब्रिगेड के नंबर पर दी। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने बमुश्किल आग पर काबू पाया। व्यापारी ने बताया कि आग से उनकी दुकान में करीब दो लाख रुपये का नुकसान हो गया।
घटना से संबंधित वीडियो