फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एचटी लाइन गिरने से एंबुलेंस में लगी आग

Thu, 14 Jan 2016 11:09 PM IST
अमरिया/पीलीभीत।
विज्ञापन
विज्ञापन
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर 11 हजार वोल्ट की लाइन खड़ी एंबुलेंस 108 पर गिर गई। इससे उसमें आग लग गई। रात 2.30 बजे हुई घटना से अस्पताल में अफरा तफरी मच गई। करीब 20 मिनट बाद सप्लाई बंद होने पर आग पर नियंत्रण पाया जा सका, लेकिन तब तक एंबुलेंस लगभग जल चुकी थी।
विज्ञापन

सीएचसी पर रात करीब दो बजे एंबुलेंस 108 एक गर्भवती महिला को लेकर पहुंची। मरीज को अस्पताल में भर्ती कराने के बाद चालक ने एंबुलेंस को साइड में खड़ा कर दिया। इसके कुछ देर बाद ही अस्पताल के ऊपर से गुजर रही 11 हजार वोल्ट की लाइन टूटकर एंबुलेंस के ऊपर गिर गई। तार के गिरते ही एंबुलेंस में आग लग गई और देखते ही देखते पूरी एंबुलेंस जलने लगी।
एंबुलेंस में आग लगने से अस्पताल में अफरा तफरी मच गई। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस और बिजली विभाग को दी। तब तक एंबुलेंस में काफी कुछ जल चुका था। लोगों का कहना है कि यदि एंबुलेंस में रखे आक्सीजन के सिलेंडर आग के कारण फट जाते अथवा घटना कुछ मिनट पहले होती तो बड़ा हादसा हो सकता था। सूचना मिलने पर रात को बिजली विभाग, पुलिस और अस्पताल के अधिकारी मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें