फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: विज्ञान प्रदर्शनी में कक्षा छह के रितिक रहे प्रथम

Fri, 14 Nov 2025 11:38 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। कंपोजिट विद्यालय बरहा में आयोजित विज्ञान कला एवं क्रॉफ्ट प्रदर्शनी में कक्षा छह के रितिक प्रथम स्थान पर रहे। बाल दिवस पर आयोजित हुई प्रदर्शनी का डीएम ज्ञानेंद्र सिंह ने फीता काटकर शुभारंभ किया।
विज्ञापन


शुक्रवार को बाल दिवस के अवसर पर शहर से सटे कंपोजिट विद्यालय बरहा में विज्ञान प्रदर्शनी लगाई गई। डीएम ने फीता काटकर प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डीएम ने कहा कि स्कूली बच्चों में हुनर की कमी नहीं है। इनकी प्रतिभा देखने से यह बात सामने आ गई है। इसके बाद डीएम ने विद्यालय का भ्रमण कर वहां की लाइब्रेरी व प्रयोगशाला का भी निरीक्षण किया।
निर्णायक मंडल में बीएसए अमित कुमार सिंह, खंड शिक्षा अधिकारी अमुल अग्रवाल, जिला समन्वयक राकेश पटेल, समाजसेवी अमृतलाल, समाजसेवी कविता बंसल, राम इंटर कॉलेज के भूतपूर्व शिक्षक लक्ष्मीकांत शर्मा चंद्रपाल शामिल रहे। इसमें कक्षा छह के रितिक प्रथम, कक्षा आठ के यशपाल द्वितीय और नीरज तीसरे स्थान पर रहे। डीएम ने इन तीनों बच्चों को स्मृति चिन्ह देकर पुरस्कृत किया। इस मौके पर विद्यालय के मनविंदर कौर, संतोष कुमार खरे, गायत्री देवी, निधि निगम, प्रगति राय, सृष्टि, विजय लक्ष्मी, गीता कुमारी आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें