फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: कैसे हो महिलाओं की सुरक्षा जब पिंक बूथ रहते हैं खाली

विज्ञापन
नौंगवा चौराहे के पास बंद पड़ा पिंक बूथ । संवाद
विज्ञापन
पीलीभीत। मिशन शक्ति के तहत पुलिस महिलाओं की सुरक्षा का दावा करती है। यही नहीं शहर के प्रमुख स्थानों पर चार पिंक बूथ भी बनाए गए हैं। इसके लिए हर बूथ पर महिला पुलिस कर्मियों की ड्यूटी भी लगाई गई है। बावजूद बूथों पर पुलिस कर्मी दिखाई नहीं देतीं।
विज्ञापन

मिशन शक्ति फेज चार के तहत 14 अक्तूबर को शहर में कोतवाली क्षेत्र में पड़ने वाली एकता सरोवर चौकी व सुनगढ़ी क्षेत्र के छतरी चौराहा स्थित चौकी को गुलाबी रंग से पुतवाया गया और इन्हें पिंक बूथ का नाम दिया गया था।
इसके अलावा डिग्री कॉलेज व नौगवां चौराहे पर भी एक-एक बूथ खोला गया। जिससे महिलाओं की समस्याओं को वहां पर सुना जा सके लेकिन किसी भी बूथ पर आज तक एक भी शिकायत दर्ज नहीं हो सकी है। यहीं नहीं डिग्री कॉलेज व नौगवां चौराहा स्थित पिंक बूथ का गेट भी बंद रखा जाता है। इससे यहां पहुंचने वाली महिलाओं को सीधे थाने पहुंचकर ही अपनी शिकायत दर्ज करानी पड़ती है।
विज्ञापन


-
पिंक बूथ के लिए विभाग के पास नहीं है स्टॉफ

पिंक बूथ पर मानक के हिसाब से एक महिला दरोगा और दो महिला सिपाहियों को नियुक्ति की जाती है, मगर अलग से महिला दरोगा उपलब्ध न होने की वजह से यहां पर सिर्फ दो महिला पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगाई जाती है। वे भी मौके से नदारद रहती हैं।
विज्ञापन


शहर में चार पिंक बूथ बनाए गए हैं। चारों पर महिला पुलिस कर्मी तैनात रहतीं हैं। जिन बूथों पर महिला पुलिस कर्मी नहीं हैं, मामले की जांच कराई जाएगी।
- अंशु जैन, सीओ सिटी

नौंगवा चौराहे के पास बंद पड़ा पिंक बूथ । संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें