फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: छाए रहे बादल, हवा चलने से ठंड में इजाफा

विज्ञापन
शहर में दोपहर को छाये आसमान में बादल ।संवाद
विज्ञापन
पीलीभीत। बृहस्पतिवार को पूरे दिन बादल छाए रहे। जिस कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई। सर्द हवा चलने से ठंड में इजाफा हुआ।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को पूरे दिन सूर्यदेव के स्पष्ट दर्शन नहीं हुए। इसके साथ ही सुबह के समय हल्की धुंध छाई रही। हाईवे पर इससे वाहनों के आवागमन में परेशानी हुई। तापमान में गिरावट भी दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार जिले में तापमान में गिरावट का सिलसिला जारी है। आने वाले दिनों में रात के तापमान में और कमी आने की संभावना है। जिसके कारण ठंड और बढ़ेगी।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को जिले का अधिकतम तापमान 26 डिग्री एवं न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। शुक्रवार को आसमान साफ रहने की संभावना जताई गई है। कृषि विशेषज्ञों के अनुसार यह मौसम गेहूं की बोआई के लिए बेहद अनुकूल है। ठंड का दौर शुरू हो जाने के कारण गेहूं का जमाव अच्छे ढंग से होगा। किसानों ने धान की कटाई के बाद खेतों में गेहूं की बुआई के लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें