फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धरने पर बैठी महिला सफाईकर्मी बेहोश हुईं

Wed, 27 May 2015 10:48 PM IST
बीसलपुर/पीलीभीत।
विज्ञापन
विज्ञापन
एक सूत्री मांग को लेकर नगर पालिका परिषद के संविदा सफाई कर्मचारियों द्वारा चलाया जा रहा बेमियादी धरना बुधवार को आठवें दिन भी जारी रहा। इससे पूर्व हड़ताली कर्मचारियों की एसडीएम से हुई वार्ता भी विफल हो गई।
विज्ञापन


नवीनतम शासनादेश के तहत वेतन दिलाने की मांग को लेकर नगर पालिका परिषद के संविदा सफाई कर्मचारियों ने 20 मई से हड़ताल पर जाकर पालिका परिसर में बेमियादी धरना शुरू कर दिया था, जो बुधवार को आठवें दिन भी जारी रहा। धरने पर बैठी महिला संविदा सफाई कर्मचारी सीमा देवी बुधवार को धरना स्थल पर ही गिरकर बेहोश हो गई।

 उपचार के बाद उन्हें होश में लाया जा सका। एसडीएम बीपी सिंह ने बुधवार को नगर पालिका कार्यालय में जाकर हड़ताली सफाई कर्मचारियों को उनकी मांग अतिशीघ्र पूरी कराने का आश्वासन देकर हड़ताल खत्म करने का सुझाव दिया। हड़ताली कर्मचारियों ने यह कहकर उनका सुझाव ठुकरा दिया, कि जब तक उनकी मांग पूरी नहीं हो जाएगी, तब तक धरना जारी रहेगा। वार्ता के समय नगर पालिका परिषद के ईओ सुरेंद्र प्रताप और सफाई निरीक्षक अहमद हसन भी मौजूद थे।
विज्ञापन

मांगें न मानी तो पूरे जिले में होगी हड़ताल
पीलीभीत। सफाई मजदूर महासंघ ने बीसलपुर में सफाई कर्मचारियों की चल रही हड़ताल को समर्थन करते हुए मांगें पूरी न होने पर पूरे जिले में कामबंद हड़ताल करने की चेतावनी दी है।

महासंघ की बुधवार को नकटादाना चौराहा स्थित जिला कार्यालय पर बैठक हुई। जिसमें जिलाध्यक्ष विकास ने कहा कि बीसलपुर पालिका प्रशासन कर्मचारियों की मांगों को पूरा करने के बजाए सेवा समाप्त करने की धमकी दे रहा है। प्रस्ताव पास होने के बाद भी पुनरीक्षित वेतनमान का लाभ नहीं दिया जा रहा है।

 यदि मांगों को तीन दिन भीतर पूरा नहीं किया गया तो चेयरमैन, ईओ का घेराव किया जाएगा और पूरे जिले में सफाई कर्मियों द्वारा कामबंद हड़ताल शुरू की जाएगी। इस मौके पर शाखा अध्यक्ष जग्गोदेवी, मुकेश, ओमप्रकाश, राजिंद्र, आजेश, मुलायम सिंह, निरंजन, संजय, छोटेलाल, अरुण कुमार, टोनी राठौर, कुलदीप, अजय, प्रमोद राठौर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें