देश भर में स्वाइन फ्लू की दस्तक से अब तक कई मौतें हो चुकी हैं। इंडो नेपाल बार्डर नजदीक होने के कारण यह इलाका भी संवेदनशील माना जाता रहा है। पश्चिमी यूपी के शहरों में स्वाइन फ्लू की पुष्टि के बाद हरकत में आए स्वास्थ्य विभाग ने जिले में अलर्ट जारी कर सभी चिकित्साधिकारियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं।
नाम का है आइसोलेशन वार्ड
स्वाइन फ्लू की आशंका पर जिला अस्पताल में पांच बेड का आइसोलेशन वार्ड स्थापित किया गया है, लेकिन यहां के इंतजाम नाकाफी ही दिखते हैं। सीलन से भरे इस वार्ड की कई खिड़कियों के शीशे टूटे हुए हैं, वहीं मच्छरों की भी तादाद अधिक है।
पीजीआई भेजा जाता है सैंपल
जिले में यदि किसी मरीज में स्वाइन फ्लू की आशंका होती है तो उसे भर्ती करने के बाद उसके थ्रोट स्वाब (थूक) का सैम्पल लेकर पीजीआई में जांच के लिए भेज जाता है। जांच के बाद ही मरीज का इलाज होता है।
सतकर्ता बरतने के दिए गए निर्देश
जिले में स्वाइन फ्लू का कोई भी मामला प्रकाश में नहीं आया है। सभी चिकित्साधिकारियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं। जिला अस्पताल में इसको लेकर पर्याप्त इंतजाम किए गए हैं।
डॉ. ओम चौहान, प्रभारी सीएमओ