फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निरीक्षण में दो हेडमास्टर मिले गैरहाजिर

Wed, 11 Feb 2015 12:21 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
बीएसए अंबरीष कुमार यादव सोमवार को प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालय का निरीक्षण करने पहुंचे। तैयार मिड डे मील को भी चखकर देखा। शिक्षकों से छात्र संख्या के बाबत जानकारी ली। प्राथमिक विद्यालय सिरसा में पंजीकृत 104 बच्चों के सापेक्ष 51 व उच्च प्राथमिक विद्यालय में 109 में 28 बच्चे ही मिले। जिस पर उन्होंने प्रधानाध्यापिका रेखा रानी व नाजिमा बेगम का स्पष्टीकरण तलब करने के निर्देश दिए। प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालय दहगला में छात्र संख्या बेहद कम मिलने पर उन्होंने नाराजगी जताई। यहां भी प्रधानाध्यापिका फरहाना नसीम व सुशीला देवी को स्पष्टीकरण देने के निर्देश दिए। उच्च प्राथमिक विद्यालय उगनपुर के निरीक्षण में हेडमास्टर अब्दुल हकीम और प्राथमिक विद्यालय सिमरिया गौसू में हेडमास्टर अतहर गैरहाजिर मिले। बीएसए ने दोनों हेडमास्टरों का जवाब तलब करने के निेर्देश दिए। प्राथमिक विद्यालय सिमरिया अनूप, प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालय भिखारीपुर में निरीक्षण के दौरान व्यवस्थाएं दुरुस्त पाई गई। निरीक्षण के बाद बीएसए ने बताया कि जिन विद्यालयों में छात्र संख्या कम पाई गई हैं, उन सभी विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों से स्पष्टीकरण तलब किया गया है। यदि इसके बाद भी सुधार नहीं होता है तो सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें