फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: ड्यूटी के दौरान होमगार्ड की तबीयत बिगड़ी, उपचार के दौरान मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। गजरौला क्षेत्र के गांव सराय सुंदरपुर निवासी होमगार्ड अशोक (40) की बृहस्पतिवार को उपचार के दौरान मौत हो गई। वह पुलिस लाइन स्थित जिला नियंत्रण कक्ष (डीसीआरबी) में ड्यूटी पर तैनात थे। दोपहर करीब दो बजे अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। उन्हें घबराहट और बेचैनी होने पर साथी कर्मियों ने तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वहां चिकित्सकों ने उनका उपचार शुरू किया, लेकिन हालत में सुधार नहीं हुआ और कुछ देर बाद उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन

सूचना मिलते ही परिवार के लोग जिला अस्पताल पहुंच गए। परिजनों का आरोप है कि समय पर सही उपचार नहीं मिलने के कारण अशोक की जान चली गई। घटना की जानकारी मिलने पर कोतवाली पुलिस भी अस्पताल पहुंची। अशोक की मौत से परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। कोतवाल सत्येंद्र कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमाॅर्टम के लिए भेजा गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें