फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: होली पर हुड़दंग ने सेहत को पहुंचाया नुकसान

विज्ञापन
विज्ञापन
त्योहार के बाद मेडिकल कॉलेज की ओपीडी पहुंची 800 के पार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पीलीभीत। होली के हुड़दंग में अक्सर लोग अपनी सेहत का ख्याल नहीं रख पाते। इस वजह से आंखों में तकलीफ, सर्दी- बुखार, जुकाम की समस्या होती है। इसी के चलते होली के अगले दिन मेडिकल कालेज की ओपीडी में 830 मरीज उपचार कराने पहुंचे।
त्योहार पर तला-भुना खाने से लोगों के स्वास्थ्य पर खासा असर पड़ा। मंगलवार को मेडिकल कॉलेज में कुल 830 नए पर्चे बनाए गए। पुराने पर्चे वाले मरीज भी उपचार के लिए पहुंचे। फिजिशियन व त्वचा रोग विशेषज्ञ के कक्ष में भारी भीड़ देखने को मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

फिजिशियन कक्ष में पहुंचने वाले मरीजों में अधिकतर सर्दी, बुखार, जुकाम व पेट संबंधी रोगों से पीड़ित थे। वरिष्ठ फिजिशियन डॉ. रमाकांत सागर ने बताया कि होली पर ज्यादा भीगने व तला-भुना खाने से लोगों को दिक्कत हुई है। इसके अलावा त्वचा रोग विशेषज्ञ के कक्ष में भी काफी भीड़ रही। त्वचा रोग विशेषज्ञ डॉ. एसपी सिंह ने बताया कि रंग में मिलाए जाने वाले केमिकल किसी-किसी की त्वचा को नुकसान पहुंचा देते हैं। ऐसे में दिक्कत को लेकर काफी संख्या में लोग पहुंचे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें