मंगलवार की शाम को दुर्गा मंदिर परिसर में महिलाओं ने होली मिलन समारोह का आयोजन किया। महिलाओं ने ढोलक की थाप पर ‘‘सिद्धि के दाता बिघन विनाशन होली खेले गिरजापति नंदन’’ गीत गाकर फूलों की होली खेली। महिलाओं ने एक दूसरे को होली की बधाई दी। कार्यक्रम में लीना बेलाल, सुधा सक्सेना, तिनिता, अनीता तिवारी, वीरवती, संगीता नेगी, रीतू कटियार, कुंती लोधी, सुविता गुप्ता, रश्मि गुप्ता, हरमेश कौर, गीता रावत, सरिता तोमर, संतोष सिंह, वंदना गुप्ता, पूनम सिंह, डॉ. राखी, डॉ. अनुरीता, पिंकी सक्सेना समेत तमाम महिलाएं शामिल रहीं।
साहित्य विस्तार वर्ष मनाएंगे गायत्री परिवारीजन
पूरनपुर। गायत्री परिवारीजनों का प्रसादपुर स्थित माता भगवती देवी गौशाला में मंगलवार को होली मिलन समारोह हुआ। समारोह मेें लोगों ने एक-दूसरे को गले मिलकर होली की शुभकामनाएं दी। गोष्ठी भी हुई। इसमें साल को युग साहित्य विस्तार वर्ष के रूप में मनाने का निर्णय लिया गया। गोष्ठी में गायत्री परिवार के संदीप खंडेलवाल सहित 18 लोगों ने साहित्य को नि:शुल्क वितरण करवाने का संकल्प लिया। गोष्ठी में दस अप्रैल से 15 अप्रैल तक प्रशिक्षण सत्र लगाने का निर्णय हुआ। इस दौरान विशाल भंडारा हुआ। जिसमें तमाम लोगोें ने प्रसाद लिया। समारोह में अनंतराम पालिया, नरायन लाल शर्मा, लालता प्रसाद शास्त्री, सत्य प्रकाश, बैजनाथ सिंह, नरेश शुक्ला, अवधेश सिंह, ज्ञानवती, शशि गुप्ता, सर्वेश पांडेय, रामविलास, कढेर सिंह, रामसनेही, अमर सिंह आदि थे।