फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: जलभराव से टली हॉकी प्रतियोगिता, खिलाड़ियों ने ली फिट इंडिया की शपथ

विज्ञापन
गांधी स्टेडियम में खिलाड़ियों ने ली फिट इंडिया की शपथ। स्रोत विभाग - फोटो : Samvad
विज्ञापन
पीलीभीत। हॉकी के महान खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद की जयंती शनिवार को गांधी स्टेडियम जिला कार्यालय में खेल दिवस के रूप में मनाई गई। इस दौरान खिलाड़ियों और खेल प्रशिक्षकों ने मेजर ध्यानचंद के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। खिलाड़ियों को फिट इंडिया की शपथ भी दिलाई गई।
विज्ञापन

कार्यक्रम के तहत शनिवार को हॉकी प्रतियोगिता प्रस्तावित थी, लेकिन खेल मैदान में जलभराव होने के कारण प्रतियोगिता को आगे बढ़ा दिया गया। इसके स्थान पर दिवंगत खिलाड़ी स्वर्गीय अरविंद देवल की स्मृति में 100 मीटर दौड़ प्रतियोगिता कराई गई। खिलाड़ियों ने उत्साह के साथ इसमें प्रतिभाग किया। खेल निदेशालय के आदेश पर स्टेडियम में स्पोर्ट बंधन कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। अधिकारियों ने खिलाड़ियों को खेल भावना के साथ आगे बढ़ने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया।
इस मौके पर जिला क्रीड़ा अधिकारी राजेश कुमार गौड़, हॉकी एसोसिएशन के सचिव जयप्रकाश बघेल, जिला व्यायाम शिक्षक राजीव कुमार, हॉकी कोच प्रगति सिंह, अविनाश शर्मा, वेटलिफ्टिंग कोच महेश कुमार, स्टेडियम कार्यालय अधीक्षक महेश प्रसाद तिवारी समेत बड़ी संख्या में खिलाड़ी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें