फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: 15 अपराधियों की हिस्ट्रीशीट खोली, बढ़ाई निगरानी

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। पुलिस ने अपराध नियंत्रण और कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के लिए मई में 15 अपराधियों की हिस्ट्रीशीट खोली है।
विज्ञापन

इनमें 12 गोकशी और तीन छिनैती से जुड़े आरोपी शामिल हैं। पुलिस के अनुसार, अपराधियों की गतिविधियों पर लगातार नजर रखी जाएगी और आवश्यकता पड़ने पर उनके विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई की जाएगी। खोली गई हिस्ट्रीशीट में जहानाबाद थाने के चार, पूरनपुर के छह और बरखेड़ा थाने के पांच अपराधी शामिल हैं।
विज्ञापन

एसपी सुकीर्ति माधव ने बताया कि अपराध की रोकथाम के लिए अपराधियों की नियमित निगरानी की जा रही है। संवाद
-
इनकी खोली गई हिस्ट्रीशीट

जहानाबाद के सुंदरपुर के नाजिम, निसरा के राजा उर्फ रजा, जुम्मा, तसलीम, पूरनपुर के मोहल्ला कुरैशियान के शादाब उर्फ सादाब, जादौपुर गहलुईया के नईम खां, नदीम उर्फ कोको, राजा उर्फ रजा,जादाैपुर गहलुईया के मोहसिन रजा खां उर्फ कल्लू, भूरा, बरखेड़ा के खमरिया के नाहिद, इकबाल, उमरिया के जितेंद्र उर्फ जीतू, पौटा कला के अफजाल, तौहिद के खिलाफ मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें