फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, पत्नी की मौत, पति गंभीर रूप से घायल

Mon, 01 Jun 2026 12:12 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत

सार

पीलीभीत के दियोरिया इलाके में सोमवार सुबह हुए सड़क हादसे में एक महिला की मौत हो गई। जबकि उसका पति गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे बरेली रेफर किया गया है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पीलीभीत में दावत खाकर घर वापस जा रहे दंपती की बाइक को ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में महिला की मौत हो गई, जबकि उसका पति गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना के बाद ट्रक चालक वाहन सहित मौके से भाग गया। पुलिस ने उसकी तलाश शुरू कर दी है। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार गजरौला क्षेत्र के गांव भूडा सरैंदा मुस्तकिल निवासी महेश अपनी पत्नी राजकुमारी (28 वर्ष) के साथ दियोरिया कोतवाली क्षेत्र के गांव दियोहना में आयोजित एक दावत में शामिल होने गए थे। सोमवार सुबह करीब 5:30 बजे दोनों बाइक से घर लौट रहे थे। 

अस्पताल ले जाते समय तोड़ा दम 
इसी दौरान बढेपुरा के निकट सामने से आ रहे ट्रक ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में राजकुमारी गंभीर रूप से घायल हो गईं। अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। वहीं महेश गंभीर रूप से घायल हुए हैं। 
विज्ञापन


महेश का एक पैर और पसलियां टूट गईं। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल भेजा गया, जहां हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने बरेली रेफर कर दिया। बताया जा रहा है कि महेश रोजगार सेवक के पद पर कार्यरत हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें