फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिम्मत न हारें, कांग्रेस फिर आएगी: जितिन

Sun, 01 Feb 2015 11:37 PM IST
पीलीभीत।
विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्व केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाते हुए कहा कि हिम्मत हारने की जरूरत नहीं है। कांग्रेस का दौर फिर आएगा।
विज्ञापन


कांग्रेस की सांगठनिक क्षमता को परखने के लिए आए जितिन प्रसाद न रविवार को मंडी समिति गेस्ट हाउस में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे पर आरोप लगाकर शिकायतें कीं। गुटबाजी के मद्देनजर उन्होंने पहले जिला कांग्रेस कमेटी, फिर शहर कांग्रेस कमेटी और अन्य गुटों से अलग-अलग बातचीत की।

 बातचीत के दौरान उन्होंने नेताओं और कार्यकर्ताओं से बूथ लेवल तक पहुंचकर सक्रिय होने का आह्वान किया।
बैठक में जिलाध्यक्ष अलखाक अंसारी, शहर कांग्रेस अध्यक्ष वसुंधरा सुरभि, विजयपाल विक्की, सुरेंद्र गुप्ता आदि ने फूलमालाएं पहनाकर उनका स्वागत किया।
विज्ञापन


इस मौके पर उमेश दीक्षित, अश्वनी अग्निहोत्री, राजेश सिंघल, आशुतोष अग्निहोत्री, हनीफ अंसारी, इजहार मलिक, नरेश चंद्र शुक्ला, सैयद तौकीर अहमद, सूरज वर्मा, साधना वाजपेई, राजेश अग्रवाल, विजय कुमार, पूनम शर्मा, अनिल अरोड़ा, राजरानी आदि मौजूद रहे।

दिल्ली में कांग्रेस अच्छा प्रदर्शन करेगी
पीलीभीत। पत्रकारों से बातचीत में जितिन प्रसाद ने कहा कि दिल्ली में भाजपा और आप का हल्ला है। चुनाव परिणाम में दोनों की स्थिति सामने आ जाएगी। उन्होंने कहा कि आप के नेता सरकार बनाने के बाद छोड़कर भाग गए। भाजपा के सात माह के कार्यकाल में जनता को कुछ नहीं मिला। इससे जनता कांग्रेस के राज को याद कर रही है। दिल्ली चुनाव में कांग्रेस पुन: उभरेगी।

पूर्व केंद्रीय मंत्री न माना कि पीलीभीत की तरह अन्य जिलों में भी कांग्रेस में गुटबाजी है लेकिन हालात जल्द सामान्य होंगे। यहां आने का कारण बताते हुए कहा कि कार्यकर्ताओं को एक प्रपत्र भरवाया गया है, जिसमें तमाम सूचनाएं शामिल हैं। इनका अध्ययन कर रिपोर्ट हाईकमान को सौंपी जाएगी।
विज्ञापन


कई बड़े नेताओं के पार्टी छोड़ने के सवाल पर उन्होंने कहा कि कुछ चाटुकार नेता सिर्फ सत्ता के भूखे होते हैं। कांग्रेस से ऐसे लोगों का सफाया हो रहा है, यह अच्छा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें