फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: 64 बेसिक स्कूलों के ऊपर से गुजर रहीं हाईटेंशन लाइन

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। बेसिक स्कूलों के पास और ऊपर से गुजर रहीं हाईटेंशन लाइनें हटाई जाएंगी। इसके लिए शासन स्तर से जारी आदेश के बाद जिले में कवायद शुरू हो गई है। जांच के दौरान 64 स्कूलों में ऐसा मामला पाया गया है। इसकी रिपोर्ट शासन को भेजी जाएगी।
विज्ञापन


बच्चों की सुरक्षा को लेकर शासन ने बेसिक स्कूलों के ऊपर और उसके पास से गुजरी बिजली की लाइन को हटाने के गत दिवस आदेश जारी किए थे। आदेश के तहत सभी जिला बेसिक शिक्षाधिकारियों से जांच कर रिपोर्ट मांगी गई थी। जिले में भी सभी ब्लॉकों से खंड शिक्षाधिकारियों से इसकी पड़ताल करने के लिए कहा गया था।
जांच के दौरान जिले में 64 ऐसे स्कूलों को चिह्नित किया गया है जहां पर एचटी लाइन गुजर रहीं हैं। अब इन स्कूलों की रिपोर्ट तैयार कर शासन को भेजी जा रही है। शासन से दिशा निर्देश मिलने के बाद लाइन को हटाने की प्रक्रिया को किया जाएगा। पिछले वर्ष 140 स्कूलों को चिह्नित किया गया था। इसमें अब 64 बचे हैं।
विज्ञापन


यह है स्थिति

जिले में जिन स्कूलों के पास से हाईटेंशन लाइन गुजरी हैं उनकी रिपोर्ट तैयार की गई है। इसमें बीसलपुर में दो, बरखेड़ा में छह, मरौरी में 13, बिलसंडा में चार, पूरनपुर में 21, अमरिया में 14 और ललौरीखेड़ा ब्लॉक में चार स्कूल शामिल हैं।




स्कूलों को चिह्नित किया गया है। बिजली की लाइनों को हटाने के लिए रिपोर्ट तैयार की गई है। रिपोर्ट के बाद ऊर्जा निगम की ओर से कार्रवाई की जाएगी।- अमित कुमार सिंह, जिला बेसिक शिक्षाधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें