फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

21 स्थानों पर आज लगेगा 2625 स्वास्थ्य कर्मियों को टीका

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। पहले चरण के तीसरे सत्र में स्वास्थ्य विभाग की ओर से 21 स्थान चिह्नित किए गए हैं। आज इन सभी स्थानों पर 2625 स्वास्थ्य कर्मियों को टीका लगाया जाएगा। इस बार प्रत्येक केंद्र पर 125 स्वास्थ्य कर्मियों को टीका लगेगा। टीकाकरण सुबह साढ़े दस बजे से शाम छह बजे तक चलेगा। सुरक्षा की दृष्टि से सभी केंद्रों पर सुरक्षाकर्मी की तैनाती की गई है।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए 16 जनवरी को वैक्सीनेशन शुरू हुआ था। 22 जनवरी को 1115 स्वास्थ्य कर्मियों को टीका लगा था। अब पहले चरण के तीसरे सत्र की भी तैयारियां पूरी कर ली गई है। 28 जनवरी गुरुवार को तीसरा सत्र शुरू होगा। शहर के जिला अस्पताल के ट्रॉमा विंग, महिला अस्पताल, आयुर्वेदिक कॉलेज, शारदा अस्पताल, एसएस अस्पताल, अमरिया, बरखेड़ा, बिलसंडा सीएचसी में दो-दो, बीसलपुर सीएचसी में तीन, जहानाबाद, न्यूरिया सीएचसी में दो-दो, पूरनपुर सीएचसी में तीन, पूरनपुर महिला अस्पताल और माधोटांडा पीएचसी पर एक बूथ बनाया गया है। इस बार प्रत्येक बूथ पर 125 स्वास्थ्य कर्मियों को टीका लगने का लक्ष्य तय किया है। यहां पर 2898 डोज खर्च होंगी। एक दिन पूर्व बुधवार को एएनएम समेत टीम के अन्य सदस्यों को प्रशिक्षण दिया गया। सीएमओ डॉ. सीमा अग्रवाल ने बताया कि तीसरे सत्र के टीकाकरण की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। पहला चरण चार फरवरी को पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें