फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: चित्तपुर पुल पर लगाया हाईट गेज, ओवरलोड वाहन पर ब्रेक

Fri, 13 Jun 2025 12:27 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
कलीनगर। हरदोई ब्रांच नहर के डगा और कलीनगर पुल पर दरारें पड़ने के बाद आवागमन के लिए शेष बचे चित्तरपुल से ओवरलोड वाहनों की आवाजाही पूरी तरह रोक लगा दी गई है। बृहस्पतिवार को पुल पर हाईट गेज लगा दिए गए। इसके बाद ओवरलोड वाहनों के पुल से गुजरने पर ब्रेक लग गया है।
विज्ञापन

करीब सात दिन पूर्व कलीनगर पुल पर दरारें पड़ने के बाद आवागमन बंद किया गया था। वहीं मार्च से डगा पुल पर भी आवागमन बंद है। तीन अन्य पुल भी जर्जर हैं। इसमें से पूरनपुर पुल का नव निर्माण कराया जा रहा है। शेष बचे पुल के निर्माण को लेकर सेतु निगम की ओर से कार्ययोजना बनाकर शासन को भेजी गई है। मंजूरी को लेकर पैरवी की जा रही है। वहीं दोनों पुल पर आवागमन बंद होने से क्षेत्रीय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें