फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होली से पहले शहर की सड़कें रहीं दुकानदारों और ग्राहकों के हवाले

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। होली के त्योहार से एक दिन पहले बाजार में पूरे दिन जाम की स्थिति बनी रही। दुकानदारों ने सड़क तक दुकानें लगाईं। बची सड़क पर वाहन आकर खड़े हो गए। हालत यह हो गई कि दोपहिया वाहनों को तो गुजरने में भी दिक्कत हुई ही, पैदल मार्केट करने वालों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

शहर के स्टेशन रोड पर पूरे दिन भीड़ रही। शाम को वाहनों की कतारें लग गईं। सुगनढ़ी थाने से गैस चौराहे तक भी कार और दो पहिया वाहनों ने सड़क जाम कर दी। गैस चौराहे से छिपियान मस्जिद चौराहे तक सड़क के दोनों ओर अतिक्रमण होने से जाम लगा। अतिक्रमण और जाम की वजह से त्योहार की खरीदारी करने वाले ग्राहकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। कपड़े के शोरूम, मिठाई और किराने की दुकानों के सामने ग्राहकों ने अपनी बाइक या कारें खड़ी कर दीं। ई-रिक्शा, आटो और टेंपो चालक भी इधर से उधर अपने वाहन दौड़ाकर आवागमन में बाधा डालते रहे। चौक बाजार से ड्रमंडगंज चौराहे तक सड़क किनारे फड़ वालों ने जाम लगाया। जेपी रोड पर बरेली दरवाजे तक तो पूरी सड़क ही वाहन स्टैंड बनी रही। लोहा मंडी रोड की भी लगभग यही स्थिति रही। त्योहार से एक दिन पहले पूरा शहर ही जाम में फंसा रहा। ट्रैफिक पुलिस सड़क पर तो दिखी लेकिन बहुत सक्रिय नहीं थी।
होली के त्योहार पर पूरी कोशिश की गई कि जाम न लगने पाए। बड़े वाहनों को गैस चौराहे पर ही रोका गया। ई-रिक्शा चालक होली तक मार्केट में नहीं जाएंगे। नियमों का उल्लंघन करने वालों से सख्ती से निपटा जाएगा। - पुष्कर सिंह, टीएसआई
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें