फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमकर हुई बारिश से खेत-खलिहान बने ताल

Sat, 25 Jun 2016 11:03 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत
विज्ञापन
बार‌िश - फोटो : pilibhit, beureu
विज्ञापन
जिले में शुक्रवार देर रात शुरू हुई बारिश शनिवार दोपहर तक होती रही। मूसलाधार बारिश से खेत पानी से लबालब हो गए। शहर समेत जिले के कई कस्बों में जलभराव हो गया। इससे लोगों को आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ा। बारिश के बाद दोपहर में निकली तेज धूप ने लोगों को बेहाल कर दिया। 
विज्ञापन

जिले में देर रात मानसून की पहली मूसलाधार बारिश हुई। बारिश शनिवार दोपहर 12 बजे तक होती रही। शुरूआत में तो कुछ घंटे धुआंधार बारिश हुई लेकिन नौ बजे के बाद रिमझिम बारिश होती रही। लगातार बारिश से शहर के टनकपुर रोड, स्टेशन रोड, नगरपालिका रोड समेत कुछ कई मार्गों पर पानी भर गया। अशोक कॉलोनी, बल्लभनगर, एकतानगर, विनायक विहार कॉलोनी, आवास विकास कॉलोनी, सुनगढ़ी, कुंवरगढ़, फीलखाना, पंजाबियान, आसफजान, मोहतशिम खां, डोरीलाल, गोपाल सिंह, नई बस्ती, जोशीटोला आदि मोहल्लों में कई स्थानों पर जलभराव हो गया। इससे लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। दोपहर करीब पौन बजे बारिश थमी तो तेज धूप निकल आई। चिलचिलाती धूप ने लोगों के छक्के छुड़ा दिए।
 पूरनपुर। नगर सहित क्षेत्र में रात झमाझम बारिश हुई। निचले स्थानों व खेतों में जलभराव हो गया। बारिश से किसानों के चेहरे खिले देखे गए। इसके साथ ही तमाम किसानों ने धान की रोपाई शुरू कर दी। शनिवार सुबह भी बूंदाबांदी हुई। हालांकि इसके बाद धूप निकलने से लोगों को गर्मी का सामना करना पड़ा। 
विज्ञापन

बीसलपुर। शनिवार सुबह बारिश होने से गर्मी से त्रस्त लोगों ने राहत की सांस ली। खेतों में पानी भर जाने से धान की रोपाई तेज हो गई। किसानों के मुताबिक गन्ने की फसल को भी काफी लाभ पहुंचा है।

छतरी चौराहे पर दुकानों में भरा पानी
बारिश से शहर के छतरी चौराहे के आसपास की दुकानों में पानी भर गया। व्यापारियों के मुताबिक दुकानों में पानी भरने से उनका काफी नुकसान हो गया। कई दुकानदार भीगा सामान धूप निकलने पर सुखाने में जुट गए। 

किसानों के लिए वरदान बनी बारिश
रात हुई बारिश किसानों के लिए वरदान साबित हुई। बारिश से खेत खलिहान जलमग्न हो गए। किसानों ने मौके का फायदा उठाकर धान की रोपाई के लिए खेत तैयार करने शुरू कर दिए हैं। कई स्थानों पर धान की रोपाई भी शुरू हो गई है। कई इलाकों में खेतों में खड़ी धान की पौध डूब गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें