फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ताप और लू से झुलस रहे लोग

Thu, 11 Jun 2015 11:32 PM IST
पीलीभीत।
विज्ञापन
विज्ञापन
पिछले एक सप्ताह से पारा लगातार चालीस से ऊपर चल रहा है। इससे हो रही गर्मी लोगोें को परेशान कर रही है। हालांकि गुरुवार को दोपहर बाद बादलों के छा जाने से लोगों की उम्मीदें मौसम के परिवर्तन को लेकर जाग उठीं, लेकिन यह उम्मीदें कुछ ही देर में काफूर हो गईं। गुरुवार को पारा 43.9 पर पहुंच गया, जिससे लोग तमतमा उठे।
विज्ञापन


मौसम के मिजाज में परिवर्तन न होने से दहकती धूप में जहां जिले के बाशिंदे झुलस उठे, वहीं भीषण गर्मी और लू के थपेड़ों ने घर से निकलना दूभर कर दिया। बाहर निकलने वाले युवक युवतियां सिर से पांव तक ढक कर ही निकल सके। भीषण गर्मी के चलते कूलर, पंखा भी फेल होते नजर आ रहे।

रात को मकानों में भी भारी उमस से लोग बेहाल दिखे। गुरुवार को पारा अधिकतम 43.9 व न्यूनतम 35.8 पर पहुंच गया। दहकती धूप, भीषण गर्मी और लू के थपेड़ों से शहर की सड़के सूनसान दिखी। दुकानदारों ने भी दोपहर में दुकानें बंद कर दी। शाम को भी बाजार में गर्मी और उमस के चलते रौनक नहीं लौटी। चिलचिलाती धूप से पशु पक्षी भी परेशान हो उठे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सप्ताह भर में गुरुवार को 43.9 के साथ रहा अधिक पारा
तारीख        अधिकतम    न्यूनतम
10 जून    44.3        35.6
09 जून    44.0        28.6
08 जून    42.9        28.4
07 जून    42.4        34.4
06 जून    41.2        26.5
05 जून    41.2        26.0
04 जून    44.4        35.1
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें