फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: गर्मी से बढ़े डायरिया-डिहाइड्रेशन के मरीज, इमरजेंसी वार्ड फुल

विज्ञापन
इमरजेंसी वार्ड में भर्ती मरीज। संवाद - फोटो : credit
विज्ञापन
पीलीभीत। गर्मी से डायरिया-डिहाईड्रेशन के मरीजों की संख्या जिला अस्पताल में बढ़ गए हैं, जिससे इमरजेंसी वार्ड फुल हो गया है। इस वजह से अन्य मरीजों को 30 बेड वाले इमरजेंसी में बेड तक नहीं मिल पा रहा है। इससे निपटने के लिए चिकित्सक भर्ती मरीजों को उपचार देने के साथ मेडिसिन वार्ड में भर्ती करने की जुगत में लगे हुए हैं।
विज्ञापन


गर्मी बढ़ने से इसका असर सीधे तौर पर लोगों पर दिखने लगा है। बाहर के खराब खानपान व शरीर में पानी की कमी से गर्मी के चलते मरीजों में उल्टी, दस्त, चक्कर, शरीर में कमजोरी, हाथ-पैरों में दर्द, ब्लडप्रेशर आदि के मरीजों में बढ़ोतरी हुई है। सोमवार को इमरजेंसी वार्ड में रेड, येलो, ग्रीन सभी जोन के बेड पर मरीज दिखाई दिए। इससे वार्ड में 30 बेड 12 बजे तक फुल हो गए। इसके बाद आए मरीजों को भर्ती करने के लिए चिकित्सकों को काफी मशक्कत हुई। मेडिसिन वार्ड में लगातार मरीज बढ़ने से मरीजों को पूरी तरह से सुविधाएं नही मिल पा रही हैं। जिला अस्पताल अधीक्षक डॉ. एसपी सिंह का कहना है कि जो मरीज लू से ज्यादा प्रभावित हैं। उनके लिए वार्ड सुरक्षित कर दिया गया है। अन्य मरीजों को मेडिसिन वार्ड में शिफ्ट किया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें