कोरोना के मामले बढ़ने पर किया गया मॉकड्रिल। संवाद
- फोटो : PILIBHIT
पीलीभीत। जिले में कोरोना के मामले बढ़ने के साथ स्वास्थ्य विभाग अपनी तैयारियों को भी परखने लगा है। शनिवार को लखनऊ से आई टीम की मौजूदगी में कोविड अस्पताल में मॉकड्रिल हुआ।
पिछले कुछ दिनों से जिले में लगातार कोरोना के मामले मिल रहे हैं। एक दिन पहले ही सात नए मामले मिलने से चौथी लहर की चिंता बढ़ गई। अब जिले में सक्रिय मामलों की संख्या बढ़कर 17 हो गई है। स्वास्थ्य विभाग अपनी व्यवस्थाएं दुरुस्त करने मे जुटा है। शनिवार को लखनऊ से डॉ. अवधेश यादव के नेतृत्व में आई टीम ने जिला अस्पताल परिसर स्थित कोविड अस्पताल में मॉकड्रिल कराया। एक मरीज को एंबुलेंस से दोपहर 12:28 बजे अस्पताल लाया गया। मेडिकल स्टाफ ने तुरंत उसे उतारकर वेंटिलेटर पर शिफ्ट किया। करीब छह मिनट के अंदर मरीज का इलाज शुरू कर दिया गया।
सीएमओ डॉ. आलोक शर्मा ने बताया कि कोरोना केस बढ़ रहे हैं। इसलिए व्यवस्थाएं दुरुस्त की जा रही हैं ताकि हर चुनौती से निपटा जा सके।