फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीकाकरण के लिए बूथों पर पहुंची भीड़

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। कोरोना टीका लगवाने के लिए स्वास्थ्य विभाग लोगों को जागरूक करने में जुटा है। बृहस्पतिवार को टीकाकरण के लिए बूथों पर भीड़ उमड़ पड़ी। इससे दो बूथों पर वैक्सीन खत्म हो गई। दोनों जगह दोबारा से वैक्सीन मंगाकर टीकाकरण किया गया।
विज्ञापन

कोरोना टीकाकरण के लिए जिला अस्पताल के बर्न यूनिट, जिला महिला अस्पताल, आयुर्वेदिक कॉलेज के अलावा पूरनपुर, अमरिया, बरखेड़ा, बिलसंडा, न्यूरिया, बीसलपुर, जहानाबाद समेत समस्त सीएचसी पीएचसी पर बूथ बनाए गए थे। टीकाकरण सुबह दस बजे से शुरू हुआ। शासन के निर्देश पर तीसरे चरण के साथ पहले और दूसरे चरण के छूटे लोग और दूसरी डोज का टीका लगाया गया। टीकाकरण को शत प्रतिशत कराने पर जोर था। नतीजतन अब तक के टीकाकरण में पहली बार बूथों के बाहर मतदान की तरह लाइन लगी दिखाई दी। सबसे अधिक भीड़ न्यूरिया सीएचसी, गांधीनगर और बिलसंडा पीएचसी पर देखने को मिली। सभी स्थानों पर अधिकतम 200 और न्यूनतम 100 लोगों का टीकाकरण करने का लक्ष्य तय किया था। जहां बिलसंडा और न्यूरिया में भीड़ अधिक होने की वजह से वैक्सीन समाप्त हो गई। इसके बाद मुख्यालय से दोबारा वैक्सीन दोनों बूथों पर भेजी गई।
विज्ञापन

टीकाकरण के लिए लगातार लोगों को जागरूक किया जा रहा है। गुरुवार को सबसे बेहतर टीकाकरण हुआ। इसी तरह आगे भी प्रयास जारी रहेगा।
- डॉ. सीएम चतुर्वेदी, कोविड नोडल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें