फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संचारी रोग अभियान के पहले दिन निकाली गई जागरूकता रैली

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। एक मार्च से विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान एवं दस्तक अभियान की शुरुआत की गई। पहले दिन डीएम ने झंडी दिखाकर जागरूकता रैली को रवाना किया। नगरपालिका ने शहर के विभिन्न वार्डों में साफ-सफाई की। मलिन बस्तियों में लोगों को जागरूक किया गया।
विज्ञापन

सीएमओ कार्यालय और मलेरिया विभाग की ओर से सोमवार को शासन के निर्देश पर संचारी रोग नियंत्रण अभियान की शुरुआत की गई। पूर्वाह्न 11 बजे डीएम पुलकित खरे सीएमओ कार्यालय पहुंचे। सीएमओ डॉ. सीमा अग्रवाल, कार्यक्रम नोडल डॉ. अश्वनी गुप्ता से अभियान की जानकारी ली। उन्होंने अभियान पूरे माह जारी रखने के निर्देश दिए। कहा कि मलिन बस्ती समेत अन्य छोटे स्थान जहां पर एंटी लार्वा मिलने की आशंका अधिक रहती है, उन इलाकों में आशा, आंगनबाड़ी को डोर टू डोर जाकर संचारी रोग से बचाव के लिए जागरूक कराया जाए। साथ ही दिमागी बुखार के कारण दिव्यांग हुए बच्चों की सूची तैयार करने को कहा। इसके बाद डीएम ने सीएमओ कार्यालय से जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली मोहल्ला खकरा, डालचंद, होते हुए बेनी चौधरी से कोतवाली तक गई। इस दौरान संचारी संबंधी बीमारी और उसके बचाव के लिए जागरूकता पम्फलेट वितरित किए गए। जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. डीआर सिंह, सहायक मलेरिया अधिकारी राजीव मौर्या, राजकुमार, रिया, दीपेश चौधरी, अमित आदि मौजूद रहे।
नगरपालिका ने वार्डों में कराई साफ-सफाई
संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत नगरपालिका ईओ सुरेंद्र प्रताप चेयरमैन विमला जायसवाल के नेतृत्व में सोमवार को सफाई निरीक्षक आबिद अली, साबिर अली और अमर किशोर ने टीम के साथ शहर के मोहल्ला भूरे खां, शाह जी मियां दरगाह, स्टेशन रोड, नई बस्ती, बल्लभ नगर कॉलोनी, खकरा, डालचंद, बेनी चौधरी में साफ सफाई कराई। एकत्र कूड़ा करकट हटवाने के साथ खाली प्लाट में भरे पानी को भी निकलवाया गया। नालियों की सफाई करने के साथ ही उन्हें कीटनाशक दवाओं का छिड़काव कराया गया। टीम ने लोगों को जागरूक भी किया।
विज्ञापन

साफ-सफाई के प्रति बच्चों को किया जागरुक
पूरनपुर सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत सोमवार को बच्चों को रोगों से बचाव, रोकथाम और उपचार की जानकारी दी गई। शुद्ध पेयजल, शौचालय प्रयोग, साफ-सफाई, हाथ धोकर खाना खाने आदि की शपथ दिलाई गई। प्रधानाचार्य संजय मिश्र ने सोते समय मच्छरदानी का प्रयोग करने की सलाह दी। शिक्षक ज्ञानदेव यादव, अवधेश मिश्र, रामेंद्र वाजपेयी, श्याम किशोर मिश्र, संजय पांडेय आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें