फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिलसंडा के डेंगू पीड़ित युवक की दिल्ली के अस्पताल में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। डेंगू की चपेट में आए एक सिख युवक की दिल्ली में इलाज के दौरान बृहस्पतिवार रात मौत हो गई। वहीं भाजपा के जिला महामंत्री, उनकी पत्नी और बहन को डेंगू ने अपनी चपेट में ले लिया। जबकि उनके माता-पिता और एक भाई तेज बुखार की चपेट में हैं। वहीं पूरनपुर में तीन मरीज संभावित डेंगू की चपेट में आ गए। इन सभी का सीरम जांच के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन

जिले में डेंगू समेत संक्रामक रोगों का प्रकोप अभी भी जारी है। वहीं स्वास्थ्य महकमा जांच और फॉगिंग की बात कहकर अपना पल्ला झाड़ रहा है। जिले में दस से अधिक संभावित डेंगू पीड़ितों की मौत हो चुकी है। हालांकि स्वास्थ्य विभाग के आंकड़े में कोई भी मौत न होना दर्शाया जा रहा है। शहर के मोहल्ला डालचंद निवासी एवं भाजपा के जिला महामंत्री अमित वाल्मीकि, उनकी पत्नी आरती और बहन रूपाली को कुछ दिन पूर्व तेज बुखार ने अपनी चपेट में ले लिया था। जिला महामंत्री के मुताबिक जांच में उन समेत तीनों में डेंगू होने की पुष्टि हुई है। उन्होंने बताया कि उनके पिता श्यामबाबू, माता प्रभादेवी और भाई सुमित भी तेज बुखार से पीड़ित चल रहे हैं। इन सभी की भी जांच की गई है, लेकिन अभी रिपोर्ट प्राप्त नहीं हो सकी है।
बिलसंडा। क्षेत्र के गांव कलक्टरगंज निवासी वीर सिंह के 38 वर्षीय पुत्र गुरुप्रीत सिंह को करीब 15 दिन पूर्व तेज बुखार ने अपनी चपेट में लिया था। परिवार वालों ने बताया कि गुरुप्रीत को पहले बरेली के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया। जहां जांच के बाद डॉक्टरों ने डेंगू होने की पुष्टि की। गुरुप्रीत की हालत में सुधार न होने पर 28 अक्तूबर को उन्हे दिल्ली के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डाक्टरों ने उनका जांच कराई वहां भी डेंगू की पुष्टि हुई। बृहस्पतिवार रात उनकी हालत बिगड़ गई और रात करीब 10 बजे गुरुप्रीत की मौत हो गई। मौत की सूचना पर परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

पूरनपुर। मौसम में परिवर्तन शुरू होने के बाद भी बुखार पीड़ितों की संख्या में कमी नहीं आ रही है। शुक्रवार को सीएचसी लाए गए बुखार पीड़ितों में तीन में डेंगू के लक्षण मिलने पर उनकी स्क्रीनिंग जांच करवाई गई। स्क्रीनिंग जांच में उनमें डेगू के लक्षण मिले। इस पर मोहल्ला साहूकारा निवासी फारेस्ट गार्ड सियाराम, पूरनपुर देहात के मोहल्ला इंदिरा नगर निवासी शादाब, शहबाज की सीरम जांच को सैंपल बरेली लैब भेजा गया है। इधर, मोहल्ला साहूकारा निवासी कैटर्स हिकमतउल्ला खां को तेज बुखार के चलते नगर के एक प्राइवेट चिकित्सक के यहां भर्ती कराया गया। हालत में सुधार न होने पर उनको जिला मुख्यालय पर एक प्राइवेट चिकित्सक के यहां भर्ती कराया गया। वहां भी स्वास्थ्य लाभ न होने पर गंभीर हालत में बरेली एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
भाजपा के जिला महामंत्री के परिवार में तेज बुखार होने की जानकारी मिली है। टीम भेजी जाती, लेकिन इससे पूर्व टीम दूसरे स्थान पर चली गई। शनिवार को टीम घर जाकर जांच करेगी। बिलसंडा में भी युवक की मौत के मामले में जानकारी की जाएगी।
विज्ञापन

- डॉ. अश्वनी कुमार, नोडल अधिकारी, संक्रामक रोग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें