फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रांतीय अधिवेशन में प्रेम कुमार प्रदेश अध्यक्ष, हीरेश चुने गए महामंत्री

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। यूपी मेडिकल एंड पब्लिक हेल्थ मिनिस्ट्रियल एसोसिएशन का 19वां प्रांतीय अधिवेशन गुरुवार को शहर स्थित एक बेंक्वेट हॉल में हुआ। उद्घाटन प्रदेश अध्यक्ष प्रेम कुमार और महामंत्री कुंवर हीरेश सरन सक्सेना ने किया। अधिवेशन में यूपी के समस्त जिलों से पहुंचे संघ के सदस्यों ने पुरानी कार्यकारिणी पर ही भरोसा जताया। इसके बाद चुनाव अधिकारी ने पुरानी कार्यकारिणी को ही सर्वसम्मति से निर्वाचित घोषित कर दिया।
विज्ञापन

चुनाव प्रक्रिया समाप्त होने पर चुनाव अधिकारी ने प्रेम कुमार सिंह को प्रदेश अध्यक्ष, हीरेश सरन सक्सेना को प्रदेश महामंत्री, भरत स्वरूप को प्रदेश उपाध्यक्ष, बलिया के दयाशंकर को उपाध्यक्ष, अलीगढ़ के प्रदीप कुमार चौहान, ललितपुर के इंद्रपाल सिंह को संयुक्त मंत्री और लखनऊ के सुरेश व फतेहपुर के शैलेश श्रीवास्तव को संगठन मंत्री के पद पर निर्वाचित घोषित किया। शुक्रवार को शपथ ग्रहण समारोह कार्यक्रम में सभी निर्वाचित सदस्यों को शपथ दिलाई जाएगी। प्रदेश अध्यक्ष ने कार्यक्रम में पहुंचे दूरदराज के लिपिक संवर्ग को बधाई दी। कहा, संघ हमेशा से उनके साथ है। स्वास्थ्य विभाग से संबंधित किसी भी समस्या को शासन स्तर पर रखना हमारा फर्ज है। यदि संगठन इसी मजबूती के साथ काम करता रहा तो हमारे लंबित मांगों को शासन को हर कीमत पर मानना पड़ेगा। हीरेश सरन सक्सेना ने 2015 में छह वर्ष के लिए निष्कासित किए गए गिरिजेश पांडे द्वारा कार्यक्रम में जर्बदस्ती घुसने पर एतराज जताया। जनपद अध्यक्ष राजेश कुमार ने कहा कि संगठन विरोधी नीतियों के चलते उन्हें निष्कासित किया गया है, लिहाजा संघ से इनका कोई लेना देना नहीं है। कार्यक्रम का संचालन शशि कपूर सैनी ने किया। नाहिद खां, प्रदीप माथुर, रामेश्वर मौर्या, गीता देवी, शलभ, अंकुर भटनागर आदि उपस्थित रहे।

दूसरे गुट की भी निर्वाचित हुई कार्यकारिणी
पीलीभीत। यूपी मेडिकल एंड पब्लिक हेल्थ मिनिस्ट्रियल एसोसिएशन के दूसरे गुट की प्रदेश कार्यकारिणी का गठन किया गया। जिसमें प्रदेश अध्यक्ष विनोद कुमार, उपाध्यक्ष शत्रुध्न यादव, अनिल कुमार पांडे, महामंत्री ग्रिजेश पांडेय, संगठन मंत्री राजेश पंाडे, उपेंद्र तिवारी, कोषाध्यक्ष आनंद कुमार पांडेय, संयुक्त मंत्री ऋषि गोपाल तिवारी, दीपेंद्र मणि और संप्रेक्षक राजेश कुमार कटिया को सर्वसम्मति से चुना गया। चुनाव अधिकारी महिपात राय वर्मा ने बताया कि 30 अगस्त को स्वास्थ्य भवन लखनऊ स्थित संघ भवन कार्यालय में नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को शपथ दिलाई जाएगी।
विज्ञापन


कुछ प्रतिनिधियों केे प्रवेश पर रोक लगाने पर हुआ हंगामा
यूपी मेडिकल एंड पब्लिक हेल्थ मिनिस्ट्रियल एसोसिएशन के प्रांतीय अधिवेशन कार्यक्रम में पूर्व प्रांतीय महामंत्री गिरजेश पांडे अपने कुछ प्रतिनिधियों के साथ पहुंचे, लेकिन उनके प्रवेश पर कार्यकारिणी के कुछ सदस्यों ने रोक लगा दी। इसको लेकर काफी देर तक हंगामा हुआ। बाद में यह लोग कार्यक्रम स्थल के गेट पर धरने पर बैठ गए। सीओ सिटी धर्म सिंह मार्छाल के समझाने पर भी वह नहीं माने और धरने पर बैठे रहे। गिरजेश पांडे ने आज के चुनाव को पूरी तरह असंवैधानिक तरीके से किया गया बताया है। कहा-इसके खिलाफ वह कोर्ट में जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें