फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बरखेड़ा (पीलीभीत)। संदिग्ध परिस्थितियों में पतरसिया गांव निवासी 23 वर्षीय संगीता पत्नी हरीश कुमार की बृहस्पतिवार को मौत हो गई। इसकी सूचना मिलने पर देर शाम आए मायके वालों ने हत्या का आरोप लगाया। बरखेड़ा पुलिस ने मौका मुआयना कर शव को पोस्टमार्टम के लिए कब्जे में ले लिया है। कार्रवाई के लिए परिजन से तहरीर मांगी गई है।
विज्ञापन

नवाबगंज बरेली के गांव खतऊआ निवासी दिनेश कुमार ने बताया कि उसकी बहन संगीता की शादी 2014 में पतरसिया गांव निवासी हरीश कुमार उर्फ बड़े से हुई थी। उसके दो बच्चे तीन वर्षीय लविश और आठ माह की बेटी तनिष्का हैं। आरोप है कि ससुराल वाले कई दिनों से संगीता को परेशान कर रहे थे, जिसको लेकर रक्षाबंधन से पूर्व संगीता एक माह तक मायके रही थी। रक्षाबंधन के बाद उसको ससुराल भेजा गया था। बृहस्पतिवार शाम को ससुराल में संगीता की मौत की खबर मिलने पर जब वह पहुंचे तो शव जमीन पर पड़ा मिला। उन्होंने हत्या करने का आरोप लगाया। इधर, पति हरीश कुमार ने विवाहिता के फंदा लगाकर जान देने की बात कही। कहा कि बृहस्पतिवार शाम को वह एक रिश्तेदार को लौंगहा गांव छोड़कर वापस आए तो विवाहिता का शव अपने कमरे प्लास्टिक की रस्सी से बने फंदे पर बल्ली के सहारे लटका मिला था। मोहल्ले के लोगों के सामने शव को नीचे उतारकर सूचना मायके वालो ं को दे दी गई थी। इंस्पेक्टर बरखेड़ा बृज किशोर मिश्र ने बताया कि शव को कब्जे में ले लिया गया है। दोनों पक्षों से बातचीत कर जानकारी की जा रही है। तहरीर मिलने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें