फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लेबर रूम और महिला वार्ड मे मिली गंदगी

विज्ञापन
विज्ञापन
बीसलपुर (पीलीभीत)। तीन सदस्यीय पैनल ने ने शनिवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के लेबर रूम, महिला वार्ड और प्रसव संबंधी व्यवस्थाओं का औचक निरीक्षण किया। लेबर रूम और महिला वार्ड में गंदगी मिलने पर नाराजगी जताई।
विज्ञापन

पैनल में शामिल बरेली की डॉ. चित्रा जौहरी, अलीगढ़ की डॉ. नाजिया इशरत और रामपुर के नर्स एजुकेटर महेश चंद्र शनिवार दोपहर यहां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण करने पहुंचे। पैनल ने लेबर रूम, महिला वार्ड के साथ ही प्रसव संबंधी अन्य व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। टीम ने उन चारों मशीनों को भी देखा, जिनमें कम वजन के नवजात रखे जाते हैं। वार्ड में भर्ती महिलाओं से सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। डॉक्टरों से प्रसव के लिए भर्ती होने वाली महिलाओं को दी जानी वाली सुविधाओं की भी जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान महिला वार्ड में गंदगी मिलने पर नाराजगी जताई और सफाई व्यवस्था बेहतर रखने के निर्देश दिए। निरीक्षण के समय स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डॉ. ठाकुरदास, महिला चिकित्साधिकारी डॉ. अंजू सिंह, नर्स पल्लवी मौजूद थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें