बीसलपुर। खंड शिक्षाधिकारी के हस्तक्षेप से परिषदीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय में शनिवार से 16 माह बाद प्रार्थना शुरू हुई। विद्यालय के प्रधानाध्यापक गोविंद सिंह के 31 मार्च, 2018 को सेवानिवृत्त हो जाने के बाद से स्कूल में प्रार्थना सभा नहीं हो रही थी। दरअसल, परिषदीय आदर्श पूर्व माध्यमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक विशाल सक्सेना को इस स्कूल के प्रधानाध्यापक का अतिरिक्त कार्यभार सौंप दिया गया था, लेकिन वह स्कूल को समय नहीं दे पा रहे थे। खंड शिक्षाधिकारी उपेंद्र विश्वकर्मा ने इस मामले के संज्ञान में आने पर विद्यालय की तीनों अनुदेशकों को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया। तब कहीं शनिवार से प्रार्थना शुरू कराई गई। ब्यूरो